ETV Bharat / state

रुद्रपुर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई सुस्त

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

Rudrapur Transit Camp Police Station
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 23, 2026 at 9:47 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी हो गई. पीड़ित ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल करने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है. अब पीड़ित ने थाना ट्रांजिट कैंप में लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है.

उधम सिंह नगर रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली के वार्ड नंबर 11, संजय नगर खेड़ा निवासी बिमल बाबू सक्सेना की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई. बिमल बाबू सक्सेना, जो कि SMFG इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड में कर्मचारी हैं, रोज की तरह 6 फरवरी की सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, जो काले और सिल्वर रंग की है और आरटीओ उधम सिंह नगर में उनके नाम से पंजीकृत है, उसे कार्यालय के सामने खड़ी की थी. बताया गया है कि शाम लगभग 4:15 बजे जब वह किसी कार्य से बाहर जाने के लिए कार्यालय से निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी.

पहले तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी. पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने थाना ट्रांजिट कैंप में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है. बिमल बाबू सक्सेना का कहना है कि उनके पास चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सकती है.

कोतवाली ट्रांजिस्ट कैंप प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद पांडे ने बताया कि तहरीर के मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. जिसके बाद छानबीन शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द रिपोर्ट दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद की जाए, ताकि वाहन का दुरुपयोग न हो सके. वहीं अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है.

पढ़ें-