ETV Bharat / state

Bikaner Girl Murder Case : परीक्षा देने गई छात्रा की हत्या पर आक्रोश, गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम पर अड़े लोग

बीकानेर में छात्रा के हत्यारों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है. परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल में धरने पर बैठे.

धरने पर बैठे लोग
धरने पर बैठे लोग (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 10:22 AM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 12:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर : जिले के बज्जू रंजीतपुरा इलाके में एक मासूम बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. बज्जू अस्पताल की मोर्चरी के सामने बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं. लोगों की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा और पहले पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे. उधर, पुलिस और प्रशासन के अलग अधिकारी आंदोलनकारी लोगों से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन रविवार को भी कई दौर की वार्ता के बाद कोई हल नहीं निकला.

लोगों में आक्रोश, बंद बाजार : घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला और रविवार को बाजार बंद रहे, वहीं सोमवार सुबह भी बाजार अभी तक खुला नहीं है. लोगों का कहना है कि इस घटना से पूरे इलाके में लोगों में आक्रोश है और जब तक घटना की आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं तब तक आक्रोश शांत नहीं होगा. दरअसल बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के चलते लोगों में आक्रोश है. केश कला बोर्ड के अध्यक्ष रहे महेंद्र गहलोत का कहना है कि हमारी सीधी सी मांग है कि आरोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित पक्ष के परिजनों को मुआवजा मिले.

इसे भी पढ़ें : घर से परीक्षा देनी गई छात्रा नहीं पहुंची स्कूल, रास्ते में हत्या, दुष्कर्म की आशंका

राजनीतिक दलों के लोग धरने पर : उधर, धरने में कांग्रेस और भाजपा से दूसरे दलों के नेता भी बैठे हैं. विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ गृहमंत्री से भी वार्ता हुई है. वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रधान भागीरथ तेतरवाल, गणपत सीगड़ भी धरने पर बैठे हैं.

पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा : एडिशनल एसपी ग्रामीण बीएल मीणा का कहना है कि कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पड़ा है, लेकिन डीएनए टेस्ट करना जरूरी है और इसीलिए धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की जा रही है ताकि मृतका का डीएनए टेस्ट होने के बाद कार्यवाही आगे बढ़े और असली आरोपी को पकड़ने में मदद मिले.

इसे भी पढ़ें: राजसमंद में गर्भवती महिला और मासूम की हत्या, तालाब से महिला का शव बरामद, बच्चे की तलाश जारी

जमा होने शुरू हुए लोग : आज यानी सोमवार को बज्जू मोर्चरी के आगे धीरे-धीरे लोग जमा होना शुरू हो गए हैं. वहीं घटना के तीसरे दिन बाद की गतिरोध बने होने के चलते प्रशासन भी अब इस मामले में जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने के प्रयास में है इसलिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारी से वार्ता कर रहे हैं.

Last Updated : February 23, 2026 at 12:10 PM IST