ETV Bharat / state

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, STF जवान घायल, सर्चिंग तेज

एंटी-नक्सल अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान एक हादसा हुआ, IED की चपेट में आने से जवान घायल हो गया.

Bijapur IED blast
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, STF जवान घायल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 23, 2026 at 5:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बीजापुर: जिले में 23 फरवरी 2025 को नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम दक्षिण क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली हुई थी. इसी दौरान नक्सलियों के पहले से लगाए गए प्रेशर IED में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट की चपेट में आने से STF का एक जवान घायल हो गया.

घायल जवान को हायर सेंटर रेफर

पुलिस अधीक्षक डॉ. जीतेन्द्र यादव ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया. हालात को देखते हुए जवान को बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया है. अधिकारियों के अनुसार जवान की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

इलाके में सघन सर्चिंग अभियान

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. आशंका है कि नक्सलियों ने इलाके में और भी विस्फोटक सामग्री छिपा रखी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए BDD टीम की मदद से डिमाइनिंग की जा रही है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

21 फरवरी को 17 IED बरामद

इससे पहले 21 फरवरी को CRPF की 214वीं बटालियन ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया था. ग्राम नीलमड़गु की ओर चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान में BDD टीम ने डिमाइनिंग करते हुए 16 बीयर बोतल IED और एक प्रेशर कुकर IED (करीब 5 किलो) बरामद किया. सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

IED बनाने का सामान भी मिला

तलाशी के दौरान जमीन में गाड़कर रखी गई संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई. इसमें रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, AAA बैटरी, DC मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, साहित्य और पाम्फलेट शामिल थे. अधिकारियों के मुताबिक यह सारा सामान IED बनाने और बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटाया गया था.

लगातार हो रही कार्रवाई

  • 20 फरवरी: फरसेगढ़ और तर्रेम थाना क्षेत्रों में 4 अवैध नक्सली स्मारक ध्वस्त किए गए.
  • 19 फरवरी: ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में दो शक्तिशाली IED बरामद कर मौके पर ही नष्ट किए गए.
  • 18 फरवरी: गंगालूर और भोपालपटनम थाना क्षेत्रों में अवैध नक्सली स्मारक गिराए गए और IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए.

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान जारी रहेंगे.

बीजापुर में 17 IED बरामद, देखिए कैसे किया गया डिफ्यूज, नक्सलियों का डंप सामान भी मिला, बड़ी साजिश नाकाम
बीजापुर में 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त, 15 फीट ऊंचे अवैध ढांचों को तोड़ा गया
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, नक्सलियों के लगाए 10-10 किलो वजनी 2 IED मिले, ब्लास्ट कर किया गया निष्क्रिय