ETV Bharat / state

बीजापुर में 17 IED बरामद, देखिए कैसे किया गया डिफ्यूज, नक्सलियों का डंप सामान भी मिला, बड़ी साजिश नाकाम

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में बीजापुर जिले के फरसेगढ़ क्षेत्र में 16 IED और एक प्रेशर कुकर बम बरामद हुआ है.

Bijapur IED Recovery
बीजापुर में 17 IED बरामद, नक्सलियों का डंप सामान भी मिला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 21, 2026 at 8:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीजापुर: जिले में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. केरिपु (CRPF) 214वीं बटालियन की टीम ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. सर्चिंग अभियान के दौरान 17 IED बरामद हुए हैं.

बीजापुर में 17 IED बरामद, देखिए कैसे किया गया डिफ्यूज (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

16 बीयर बोतल IED मिली

CRPF की 214वीं बटालियन ने ग्राम नीलमड़गु की ओर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस दौरान बीडीडी (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल) टीम ने डिमाइनिंग करते हुए: 16 बीयर बोतल IED और 1 प्रेशर कुकर IED (लगभग 5 किलो) बरामद किए. सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

जमीन के अंदर ड्रम में छिपाकर रखा था सामान

आगे की तलाशी में सुरक्षाबलों को जमीन में गाड़कर रखी गई संदिग्ध सामग्री भी मिली. इसमें रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, AAA बैटरी, DC मोटर, माओवादी वर्दी और मैगजीन पाउच, दवाइयां, साहित्य और पाम्फलेट जैसे सामान शामिल थे. अधिकारियों के मुताबिक यह सामान IED बनाने और बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा किया गया था.

Bijapur IED Recovery
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ क्षेत्र में बम बनाने का सामान मिला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इससे पहले भी लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

  • 20 फरवरी: 4 अवैध नक्सल स्मारक ध्वस्त

फरसेगढ़ और तर्रेम थाना क्षेत्रों में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षाबलों ने 4 अवैध नक्सली स्मारकों को गिराया. यह कार्रवाई नक्सल प्रभाव कम करने के लिए की गई.

Bijapur IED Recovery
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर में 17 IED बरामद, (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
  • 19 फरवरी: दो शक्तिशाली IED बरामद

ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो शक्तिशाली IED बरामद किए. बीडीडी टीम ने मौके पर ही बम को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया. इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है.

  • 18 फरवरी: जंगल में कार्रवाई, स्मारक और IED नष्ट

गंगालूर क्षेत्र में कार्रवाई थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर जंगल में करीब 7 फीट ऊंचा अवैध नक्सली स्मारक ढूंढकर गिरा दिया गया. वहीं भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल में 214वीं बटालियन की टीम ने डिमाइनिंग के दौरान बीयर बोतल में छिपाए गए दो IED बरामद कर नष्ट किए.

बीजापुर में 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त, 15 फीट ऊंचे अवैध ढांचों को तोड़ा गया
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, नक्सलियों के लगाए 10-10 किलो वजनी 2 IED मिले, ब्लास्ट कर किया गया निष्क्रिय
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, नक्सल स्मारक ध्वस्त, दो IED भी बरामद