ETV Bharat / state

बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन, नक्सलियों का गोला बारूद बरामद, पेड़ के खोखर में छिपाया था हथियार

बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा होने के बाद बीजापुर में अब भी माओवादियों के हथियारों का जखीरा मिल रहा है.

NAXAL OPERATION
बीजापुर में नक्सलियों का हथियार बरामद (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 2, 2026 at 9:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीजापुर: 31 मार्च 2026 को बस्तर से नक्सलवाद समाप्त होने की घोषणा हुई. उसके बाद से बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सर्चिंग में तेजी आई है. बीजापुर में मंगलवार को सर्चिंग अभियान और एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स को सफलता हाथ लगी है. भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम नीलमडगु के जंगलों में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान नदी किनारे छिपाकर रखा गया हथियार और गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है.

एक सितंबर को चलाया गया सर्चिंग ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली कि भोपालपट्टनम के जंगल में नक्सलियों का डंप है. इसके बाद फोर्स सर्चिंग ऑपरेशन चलाया. जिला पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नीलमडगु के जंगल की ओर रवाना हुई. यहां सघन सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को सफलता मिली. नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के खोखर के भीतर लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया हथियार और गोला-बारूद का डंप बरामद हुआ. सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद सभी सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की.

बरामद सामग्री में 12 बोर देशी कट्टा एक नग, टूटी हुई BGL राइफल एक नग, BGL सेल 8 नग, 12 बोर देशी कट्टा के 10 जिंदा राउंड, देशी कट्टा सेल कैप 3 नग, पेंचिस एक नग और एक पिट्ठू बैग शामिल है- उमेश प्रसाद गुप्ता, एसपी, बीजापुर

बीजापुर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे. जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों के डंप की बरामदगी से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को भी फेल कर दिया है.

नक्सलगढ़ रहे बस्तर में 1995 से शिक्षा की अलख जगा रहे बुधराम कश्यप, शिक्षा को बनाया

पूर्व नक्सली बना रहे राखियां, हुनर से आत्मनिर्भरता की नई राह