ETV Bharat / state

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बीच मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. कहीं झमाझम बारिश हुई है तो कहीं पर धूल भरी आंधी भी चली है. पढ़ें..

bIHAR rAIN
बिहार में बारिश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 29, 2026 at 6:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली है. कई जगहों पर धूल भरी आंधी के बीच मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिस वजह से दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा. आंधी और बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. हालांकि मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

बक्सर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश: बक्सर में मौसम का ऐसा रुख बदला कि पूरा शहर थम सा गया. करीब शाम पांच बजे उठी तेज धूल भरी आंधी ने कुछ ही मिनटों में आसमान को पूरी तरह ढंक लिया और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. हालात इतने भयावह हो गए कि दिन के उजाले में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. सड़कों पर चल रहे वाहन चालक घबराकर अपनी गाड़ियों की लाइट जलाने को मजबूर हो गए.

बक्सर में दिन में छाया अंधेरा (ETV Bharat)

20 मिनट तक सड़कों पर सन्नाटा: करीब 20 मिनट तक शहर में रात जैसा माहौल बना रहा. प्रमुख सड़कें पूरी तरह वीरान हो गईं और लोग जहां थे, वहीं से नजदीकी दुकानों, घरों या छज्जों के नीचे शरण लेते दिखे. बाजारों में अचानक सन्नाटा पसर गया और आम दिनों की चहल-पहल गायब हो गई. कई जगहों पर तेज हवा के कारण छोटे-मोटे सामान भी उड़ते देखे गए, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया.

rAIN iN bUXAR
धूल भरी आंधी के साथ बारिश (ETV Bharat)

"मैंने जीवन में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा. ऐसा लग रहा था कि जैसे आधी रात हो गई हो. पास खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था, सबकुछ एकदम अंधेरे में डूब गया था."- दारा सिंह, स्थानीय दुकानदार

कैमूर में भी बदला मौसम का मिजाज: उधर, भभुआ शहर में तेज हवा और बारिश के साथ हुई ओला वृष्टि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. हालांकि इस बेमौसम बारिश होने से हरी सब्जियों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है. कई जगहों पर तेज हवा, बारिश और ओला गिरने के दौरान पेड़ उखड़ गए. हालांकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुआ है.

rAIN iN kAIMUR
बदला मौसम का मिजाज (ETV Bharat)

"शाम को 4:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश होने लगा. इसमें ओला वृष्टि भी हो रही है. इस बारिश से नुकसान तो होगा लेकिन फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिली है."- विनोद शंकर पांडेय, स्थानीय

मौसम विभाग का अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बझार, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, खगड़िया किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सारण, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और पश्चिमी बंपारण जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन, वज्रपात वर्षा के साथ तेज हवा चलेगी. हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक होने की प्रबल संभावना है.

ये भी पढ़ें: बिहार के 36 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत! 50 किमी की रफ्तार से आएगी तबाही वाली आंधी