ETV Bharat / state

बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Update
बिहार मौसम अपडेट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 29, 2026 at 7:45 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर, पूर्वी और मध्य बिहार के कुल 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, चंपारण, समस्तीपुर, पूर्णिया और भागलपुर जैसे प्रमुख जिलों को शामिल किया गया है. इन इलाकों के लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने और बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?: सोमवार को पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर के कुछ इलाकों में तेज हवा के झोंकों के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. इस मानसूनी गतिविधि के कारण दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. हालांकि जब तक लगातार मूसलाधार बारिश नहीं होती, तब तक लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी.

जुलाई से दिखेगा मानसून का रौद्र रूप: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है. इस कारण मानसूनी ट्रफ भी तेजी से बिहार की ओर बढ़ रही है. इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से अगले दो से चार दिनों के भीतर पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा. 30 जून से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी. 01 जुलाई से राज्य में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी.

कमजोर पड़ी मानसूनी हवाएं: इस साल बिहार में मानसून ने 11 जून को समय से पहले दस्तक दे दी थी. शुरुआत में इसकी रफ्तार बहुत अच्छी थी, लेकिन बाद में कमजोर पड़ गया. आंकड़ों के अनुसार इस समय तक सूबे में करीब एक सौ चालीस मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन वर्तमान में केवल सत्तर मिलीमीटर के आसपास ही बारिश दर्ज हो सकी है.सामान्य के मुकाबले सीधे पचास फीसदी कम पानी गिरा है.

पिछले 24 घंटे में बारिश: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पिछले चौबीस घंटों में राज्य में हुई बारिश का आंकड़ा दर्ज किया है. सबसे अधिक 54 मिलीमीटर वर्षा पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर स्टेशन पर रिकॉर्ड की गई. इसके बाद लखीसराय के बड़हिया में51.8 मिलीमीटर और समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इसके बाद अन्य सभी जिलों में अनुमान से कम बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: