नये साल के जश्न में खलल डालेगी ठंड, बिहार के इन जिलों में कोल्ड डे को लेकर हाई अलर्ट
नये साल के मौके पर ठंड जश्न में खलल डाल सकता है. IMD ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया.

Published : December 31, 2025 at 8:18 AM IST
पटना: पछुआ हवा और कोहरा के कारण बिहार कोल्ड चेंबर बनता जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड का अलर्ट जारी किया है. नए साल में भी पूरे राज्य में शीतलहर की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान पछुआ हवा के कारण कनकनी और कोहरा से परेशानी बढ़ सकती है.
इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में घना कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 31, 2025
सबसे ठंडा रहा राजगीर: पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजगीर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया और रोहतास के डेहरी में भी तापमान में कमी देखी गयी. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, सिवान, पटना, जहानाबाद, अरवल, रोहतास और गया में 2.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.
एक जनवरी को कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी को मौसम खराब रहने वाला है. पूरे राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया किया गया है. राज्य के सभी 38 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. घटना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 4 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है.
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/5NxQJDt1ag
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 30, 2025
दरभंगा-मधुबनी में भीषण ठंड: दरभंगा में शीतलहर का प्रकोप चरम पर है. जिले में मंगलवार से ही कोहरा छाए हुए है. पछुआ हवा हल्की हल्की चल रही है. तापमान लगभग 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. मधुबनी में भी घने कोहरा का प्रकोप रहा. मंगलवार से ठंड में बढ़ोतरी जारी है. 3 दिनों से सूर्य़ नहीं निकला है. पछुआ हवा के कारण भीषण कनकनी और ठिठुरन हो रही है.
मोतिहारी में शीतलहर का प्रकोप: मोतिहारी में ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार अभी भी जारी है. शीत लहर के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे है. बक्सर- आमान में बादल छाए होने के कारण हल्का कोहरा एवं ठंड के बीच लोग अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने के लिए जदोजहद करते दिखाई दे रहे हैं.
छपरा में कंपकपी वाली ठंड: छपरा में पिछले एक हफ्ते से सूर्य देव के दर्शन नहीं देने से कंपकपी वाली ठंड है. लोग घरों से कम निकल रहे हैं. बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं. हालांकि सड़क यातायात पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन अधिकांश दिल्ली से आने वाली ट्रेन 5 से 6 घंटे तक लेट चल रही है. लखीसराय में कोहरा और कनकनी से लोग परेशान हैं.
ये भी पढ़ें:

