ETV Bharat / state

बिहार के इन जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, एक जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

Bihar Weather Update
बिहार में मौसम का हाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 29, 2025 at 8:24 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं है.

इन जिलों में कोल्ड डे का असर: सोमवार को राजधानी पटना समेत 25 जिलों में शीतलहर जैसे हालात रहे. सुबह से भीषण कोहरा छाए रहा और पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ाए रखा. सोमवार को पटना के अलावे, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा में ठंड का अधिक असर दिखेगा.

राजगीर सबसे ठंडा शहर रहा: रविवार को राजगीर सबसे ठंडा शहर रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जहानाबाद, गया, औरंगाबाद में कोल्ड डे का असर देखा गया. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपार रहा. अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री के आसपार दर्ज किया गया.

अलाव ही लोगों का सहारा: गोपालगंज में सोमवार को मौसम काफी सर्द बना रहा. आसमान से ओस की बूंदे गिर रही है. ठंडी हवाएं चल रही है. लोग अलाव जलाकर शरीर को गर्म कर रहे हैं. जिले का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18°C से 22°C तक रहने का अनुमान है.

Bihar Weather Update
गोपालगंज में मौसम का हाल (ETV Bharat)

लखीसराय में भीषण ठंड: लखीसराय जिले में ठंड का प्रकोप देखने को मिला. जिले में सुबह से घटना कोहरा छाए रहा. रोहतास में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री पर जबकि न्यूनतम तापमान कई दिनों से लगातार 9 डिग्री पर बना हुआ है. सड़कों पर आवाजाही कम हो जाने से जल्दी ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है.

Bihar Weather Update
लखीसराय में मौसम का हाल (ETV Bharat)

बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट: वैशाली जिले में बर्फीली हवा चलने से तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है. तेज रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण कनकनी में बढ़ोतरी हुई. जिससे दैनिक जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं.

Bihar Weather Update
वैशाली में अलाव का सहारा लेते लोग (ETV Bharat)

सड़कों पर आवाजाही कम : सोमवार की सुबह घने कुहासे के कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम देखी जा रही है. ठंड के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है.

मोतिहारी में लुढ़का पारा: मोतिहारी में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. अचानक गिरे तापमान और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री के आसपास घूम रहा है. सर्द हवाओं के बीच लोग घर से निकलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: