बिहार में ठंड का डबल अटैक, 5 दिनों तक कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, कोल्ड डे की चेतावनी
बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है. सर्द हवाओँ ने ठिठुरन बढ़ा दी है. हर तरफ घने कोहरे की चादर, जानिए अपने शहर का हाल-

Published : December 23, 2025 at 11:38 AM IST
पटना: बिहार में सर्दी का सितम जारी है. पटना मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. राजधानी सहित कई जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.
और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड : पटना मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजगीर सबसे ठंडा 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया. पटना और गयाजी के तापमान में भी गिरावट देखने को मिला. गयाजी में 50 मीटर विजिबिलिटी देखने को मिली. कई शहरों में चार पांच दिन बाद सूरज देवता के दर्शन हुए.
बक्सर में घना कोहरा: बिहार के बक्सर जिले में घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. 100 मिटर की दूरी पर खड़े इंसान भी नही दिखाई दे रहे है. घने कोहरे के बीच हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड ने लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया है.

वैशाली जिला को ऑरेंज जॉन घोषित: वैशाली जिला को ऑरेंज जॉन घोषित हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 दिसंबर के बाद वैशाली में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है, जिससे दिन के समय भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा.
#न्यूनतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/1IFK0VsqcI
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 23, 2025
सर्दी कब तक सताएगी? : मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान और गिरावट देखने को मिलेगी. क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद कोल्ड डे की स्थिति होगी, दिन और रात में और ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की अभी 2 से 3 डिग्री तापमान और गिरेगा.

26 जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट : पटना मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. आज यानी 23 जनवरी को पटना, बक्सर, गयाजी और दरभंगा समेत 26 जिलों में शीतलहर का अनुमान है. वहीं उत्तर बिहार के कई शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट रहेगा.
DENSE FOG NOWCAST WARNING ISSUED AT 0900 IST OF 23/12/2025 pic.twitter.com/9D4i1AF2la
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 23, 2025
कई जिलों के स्कूल बंद : बिहार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 11 जिलों में स्कूल को बंद कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि जिलों में अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की ठंड बनी रहने की संभावना है.

''जिले में भीषण ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है. वैशाली जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.'' - जिला दंडाधिकारी, वैशाली
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 23, 2025
भागलपुर में शीतलहर का कहर जारी: भागलपुर जिले में लगातार चौथे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए, जिससे पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है. लोग कोल्ड डे की स्थिति झेल रहे हैं और घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. तापमान में आई भारी गिरावट से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुबह के समय लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं. जिले का वर्तमान तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि कोहरे के कारण सुबह और शाम दृश्यता कम होने से सड़कों पर आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.

गयाजी में कोहरे और कड़ाके की ठंड: गया जिले में पिछले पांच दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार थाम दी है. कोहरे के कारण आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 23, 2025
ठंड से बचाव के लिए स्कूल बंद: ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को 24 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया है. यदि ठंड और कोहरे का यही हाल जारी रहा तो यह अवकाश आगे भी बढ़ाया जा सकता है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से बचाया जा सके.

मधुबनी में घने कोहरे से दिन में रात जैसा माहौल: मधुबनी जिले में पिछले चार दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दिन के समय भी रात सा नजारा देखने को मिल रहा है. कोहरे की मोटी चादर के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. सुबह से शाम तक कोहरे का असर बना हुआ है, जिसने दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) December 23, 2025
ये भी पढ़ें-
बिहार के 24 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट, घने कोहरे की चेतावनी
बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, घने कोहरे से सावधान!

