ETV Bharat / state

घूसखोर सहायक अभियंता गिरफ्तार, निगरानी ने 5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बेतिया में घूसखोर सहायक अभियंता गिरफ्तार हुआ है. निगरानी ने उसे 5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. पढ़ें..

Vigilance Action in Bettiah
बेतिया में घूसखोर सहायक अभियंता गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 2, 2026 at 8:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेतिया: बिहार के बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया है. आरोपी रौशन कुमार पर कमीशन के नाम पर पैसे लेने का आरोप है.

निगरानी ने 57 लाख के रिपेयरिंग टेंडर में 10 पर्सेंट कमीशन लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार को रंगे हाथों पकड़ा है. निगरानी विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया है कि रौशन कुमार को पांच लाख नगद रिश्वत लेते हमारी टीम ने अरेस्ट किया है.

बेतिया में निगरानी की कार्रवाई (ETV Bharat)

डीएसपी ने क्या कहा?: विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में छापेमारी के दौरान सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया गया है. हमें शिकायत मिली थी कि वह कमीशन के नाम पर पैसे मांग रहा है. उसे 5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है.

"शाम के वक्त ये कार्रवाई हुई है. जहां शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. बिल का भुगतान करने के लिए 5 लाख रुपये मांग रहे थे."- सुधीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई

निगरानी विभाग की टीम अब पश्चिम चंपारण जिला शिक्षा कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी छानबीन कर रही है, क्योंकि यह साबित हो गया है कि इस कार्यालय में खुल्लम-खुल्ला लाखों का लेनदेन होता रहता है.

Vigilance Action in Bettiah
जिला शिक्षा विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार (ETV Bharat)

पहले भी हुई थी कार्रवाई: जिला शिक्षा कार्यालय में एक साल पहले पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के यहां भी निगरानी विभाग की छापेमारी हुई थी. जहां से करोड़ों रुपये में बरामद हुए थे. उसके बाद भी यहां का जो भ्रष्टाचार का चेन है, वह नहीं रुका है. आज फिर विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी की है, जिसमें बड़ी सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें:

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

पटना में नजराना लेते असिस्टेंट डायरेक्टर अरेस्ट, विभाग के ही डिप्टी डायरेक्टर ने विजिलेंस से की थी शिकायत

बिहार में दनादन एक्शन, सर्वे अमीन से लेकर घूसखोर आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार

रिश्वतखोर पंचायत सचिव 12000 की घूस लेते गिरफ्तार, रोहतास में निगरानी विभाग ने की कार्रवाई