बिहार में घूस लेते सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
वैशाली में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई. टीम ने राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

Published : January 7, 2026 at 7:21 AM IST
वैशाली: बिहार विजिलेंस की टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में टीम ने वैशाली में एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. कर्मचारी की पहचान राजेश रौशन के रूप में हुई है, जो अमृतपुर, महमदपुर और भागवतपुर पंचायत में पदस्थापित था.
5 हजार रुपये लेते गिरफ्तार: निगरानी के डीएसपी अखिलेश कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया कि कर्मचारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इसकी गिरफ्तारी वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रघवापुर मंदिर के पास से की गई.
दाखिल खारिज के नाम पर वसूली: महमदपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह से जमीन के दाखिल-खारिज और परिमार्जन के लिये राजस्व कर्मचारी द्वारा लगातार 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी. पीड़ित ने बताया कि बिना रिश्वत दिए काम करने से साफ इनकार कर दिया गया था. कई दिनों तक अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे.
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार के जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत् भ्रष्टाचार की शिकायतों हेतु सम्पर्क करें :-#VigilanceAwarenessWeek2024#VigilanceAwarenessWeek#BiharVigilanceDept @IPRDBihar @officecmbihar @NitishKumar pic.twitter.com/SWxcd7aJYL
— Vigilance Department Bihar (@VigilanceBihar) October 29, 2024
पीड़ित ने की थी शिकायत: लगातार परेशान किए जाने के बाद थकहार कर पीड़ित विनय कुमार सिंह ने 24 दिसंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई. आरोप लगाया गया कि राजस्व कर्मचारी जानबूझकर काम लटकाए हैं. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.
"शिकायत की सत्यता की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद निगरानी टीम ने पूरी योजना तहत जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी राजस्व कर्मचारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया." -अखिलेश कुमार, डीएसपी, निगरानी
ये भी पढ़ें:
घूसखोर जिला कृषि पदाधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, पुनर्नियोजन के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपये
बिहार में एक और दारोगा हुआ गिरफ्तार, 25 हजार रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने दबोचा

