ETV Bharat / state

गुजरात में 50 लाख रुपये बैंक से लूटा, बिहार से हुआ गिरफ्तार

सूरत की 50 लाख की बैंक डकैती में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, वैशाली से आरोपी गिरफ्तार. रिपोर्ट- राजीव रंजन पाठक

Bihar STF
आरोपी प्रिंस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 29, 2026 at 8:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार एसटीएफ को गुजरात के सूरत में हुई चर्चित बैंक डकैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की विशेष टीम ने करीब 50 लाख रुपये की बैंक लूट की वारदात में वांछित आरोपी को वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

''बिहार STF ने वराछा थाना कांड संख्या 906/26 में वांछित पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार को वैशाली के बिदुपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 1 देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. 27 अप्रैल को सूरत में SBI से करीब 50 लाख की लूट के मामले में आरोपी की तलाश थी. STF की कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.''- बिहार एसटीएफ

एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान सूरत के वराछा थाना क्षेत्र में दर्ज बैंक डकैती कांड में वांछित पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय थाना पुलिस के हवाले किया गया है. हथियार और कारतूस बरामद होने के मामले में बलिगांव थाने में अलग से मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

27 अप्रैल को SBI में हुई थी 50 लाख की लूट : दरअसल, 27 अप्रैल 2026 को गुजरात के सूरत जिले के वराछा थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 50 लाख रुपये की लूट की थी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.

वारदात को लेकर गुजरात के वराछा थाने में कांड संख्या 906/26 दर्ज किया गया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले. जांच आगे बढ़ने पर इस बैंक डकैती में वैशाली जिले के रहने वाले पीयूष उर्फ प्रिंस कुमार की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद गुजरात पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश शुरू की गई.

बिहार STF ने की कार्रवाई : आरोपी के बिहार में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम सक्रिय हुई. टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने के बाद वैशाली जिले में उसकी मौजूदगी का पता लगाया. इसके बाद बलिगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस अब हथियार के स्रोत और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ बैंक डकैती की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे.

गुजरात पुलिस को सौंपने की तैयारी : बिहार एसटीएफ की कार्रवाई के बाद सूरत के वराछा थाना में दर्ज बैंक डकैती कांड की जांच में भी तेजी आने की उम्मीद है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर बैंक लूट की पूरी साजिश, वारदात में शामिल अन्य अपराधियों और लूट की रकम से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकता है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें :-

जाली नोट के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार, भारत-नेपाल बॉर्डर के पास बड़ा एक्शन