सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, एक वीडियो पर सरकार देगी एक लाख रुपये
सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर है. सरकार की नयी योजना के तहत अब एक वीडियो पर क्रिएटर्स को एक लाख रुपये मिलेंगे.

Published : August 21, 2026 at 8:36 AM IST
पटना: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार की नयी योजना के तहत अब क्रिएटर्स को बड़ी राहत दी जा रही है. इसके तहत अब एक वीडियो पर क्रिएटर्स को एक लाख रुपये तक का भुगतान सीधे किया जाएगा. सम्राट चौधरी की सरकार ने अपनी उच्च स्तरीय बैठक में इस नयी योजना को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद राज्य भर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है.
बुधवार को कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इसपर फैसला लिया. बिहार सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने इसको लेकर नई अधिसूचना जारी की है. इसके तहत सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है.

व्यूज की बाध्यता में बदलाव: नए संशोधन के तहत नियमावली 2024 के अनुसार न्यूनतम 10% व्यूज अर्जित होने वाले नियम को हटा दिया है. इसके स्थान पर अब श्रेणी के अनुसार नियम नए प्रावधानों को लागू किया गया है. नए प्रावधानों के तहत सभी क्रिएटर्स को लाभ मिलेगा.
पुराने नियमों में क्या थी बाध्यता?: बिहार सोशल मीडिया नियमावली 2024 के अनुसार क्रिएटर्स के लिए कड़ी शर्तें थीं. पुराने नियम के तहत क्रिएटर्स को भुगतान पाने के लिए फॉलोअर्स की संख्या के मुकाबले न्यूनतम 10% व्यूज हासिल करना था. ऐसा न होने पर उन्हें भुगतान नहीं मिलता था. लेकिन इस नियम में बदलाव किया गया है.
नए नियमों में क्या है?: सम्राट चौधरी की सरकार ने नए नियम के तहत 10% व्यूज लाने की इस बाध्यता को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब नए नियमों के तहत क्रिएटर्स की कमाई सीधे तौर पर उनके वीडियो के परफॉर्मेंस और व्यूज पर निर्भर करेगी, जिससे छोटे क्रिएटर्स को भी लाभ होगा.

नए नियम के तहत वीडियो अपलोड होने के 30 दिनों के भीतर आने वाले व्यूज गिने जाएंगे. इसमें अलग-अलग कैटेगरी रखे गए हैं. जो इस प्रकार हैं.
कैटेगरी-A
- वीडियो के 30 दिवस पूरा होने के उपरांत 1 लाख व्यूज से अधिक
- प्रत्येक 1 लाख अतिरिक्त व्यूज पर 10,000
- अधिकतम देय राशि 1,00,000-1,20,000
कैटेगरी-B
- वीडियो के 30 दिवस पूर्ण होने के उपरांत 50 हजार व्यूज से अधिक
- प्रत्येक 50 हजार अतिरिक्त व्यूज पर 10,000
- अधिकतम देय राशि -90,000- 1,10,000
कैटेगरी-C
- वीडियो के 30 दिवस पूर्ण होने के उपरांत 20 हजार व्यूज से अधिक
- प्रत्येक 20 हजार अतिरिक्त व्यूज पर 10,000
- अधिकतम देय राशि 80,000- 1,00,000
कैटेगरी-D
- वीडियो के 30 दिवस पूर्ण होने के उपरांत 10 हजार व्यूज से अधिक
- प्रत्येक 10 हजार अतिरिक्त व्यूज पर 10,000
- अधिकतम देय राशि 70,000- 90,000
आसान भाषा में समझे: मान लीजिए आप कैटेगरी-A हैं. आपके वीडियो के 30 दिन में कुल 6 लाख (1 लाख + 5 लाख) व्यूज आये. नियम के अनुसार 1 लाख व्यूज के बाद, हर 1 लाख एक्स्ट्रा व्यूज पर 10,000 मिलेंगे. लेकिन इसके भी नियम हैं. क्रिएटर्स को एक तय राशि दी जाएगी. जैसे कैटेगरी A में अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये तक मिलेंगे. उसी प्रकार अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग अलग राशि है.
किस टाइप के वीडियो बनाने हैं: क्रिएटरर्स को बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजना, कार्यक्रम, विकास आधारित कंटेंट का वीडियो बनाना होगा. इसका उद्देश्य सरकारी योजना को लोगों तक है.
ये भी पढ़ें:

