बेटे निशांत को राज्यसभा भेजेंगे नीतीश कुमार? अगर ऐसा हुआ तो आगे क्या?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री लगभग तय है. राज्यसभा से सफर की शुरुआत हो सकती है. पढ़ें..

Published : March 3, 2026 at 1:06 PM IST
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की खबर पर मुहर लग गई है. राज्य सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने निशांत की राजनीति में एंट्री का दावा किया है. उन्होंने कहा कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आएंगे. राजनीतिक डेब्यू के बाद अगला सवाल, क्या नीतीश कुमार अपने बेटे को राज्यसभा भेजेंगे?
निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, आगे क्या? : क्या निशांत कुमार राज्यसभा जाएंगे?. क्या यह तय हो गया है कि निशांत कुमार CM नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे?. हालांकि नालंदा में एक कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता हैं, लेकिन वे आ रहे हैं.'

'नीतीश कुमार की सच्ची फोटोकॉपी हैं निशांत' : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर कहा, 'हम लंबे समय से कह रहे थे. वे किसी भी भूमिका में सक्रिय राजनीति में आएं. वे पढ़े लिखे हैं, नीतीश कुमार की सच्ची फोटोकॉपी हैं. पार्टी का नीतीश कुमार पर दबाव था. चुनाव से पहले ही लोगों की मांग थी. ये पार्टी को होली का बड़ा तोहफा है.'
#WATCH पटना: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर कहा, " हम लंबे समय से कह रहे थे। वे किसी भी भूमिका में सक्रिय राजनीति में आएं। वे पढ़े लिखे हैं, नीतीश कुमार की सच्ची फोटोकॉपी हैं। पार्टी का नीतीश कुमार पर दबाव था। चुनाव से… pic.twitter.com/3FO1Ucrw4Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2026
निशांत पर क्या बोले विजय चौधरी? : वहीं, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा, 'बिहार राज्यसभा चुनाव में जो संख्या गणित है, उसमें दो सीट जेडीयू को मिलनी चाहिए लेकिन दो सीटों पर जेडीयू की तरफ से राज्यसभा कौन जाएंगे, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है. निशांत के राजनीति में आने की बात पूरी पार्टी में चल रही है. जिस दिन वे सक्रिय राजनीति में आएंगे, पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी.'

शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.. कौन राज्यसभा जाएगा? : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र सार्वजनिक जीवन के लिए उपयुक्त हैं. ऐसे व्यक्ति को सक्रिय राजनीति में आना ही चाहिए. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि कौन राज्यसभा जाएगा लेकिन पात्रता पर कोई सवाल खड़ा कर सकता है क्या?'
#WATCH पटना(बिहार): JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, " मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र सार्वजनिक जीवन के लिए उपयुक्त हैं। ऐसे व्यक्ति को सक्रिय राजनीति में आना ही चाहिए। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि कौन राज्यसभा जाएगा लेकिन पात्रता पर कोई सवाल खड़ा कर सकता है क्या..." pic.twitter.com/Eeluwm1kfN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2026
JDU में जेनरेशनल शिफ्ट की तैयारी?: राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि अभी वे भले ही राजनीतिक से दूर हों लेकिन राजनीति के दांव-पेंच को बखूबी समझते हैं. वे कहते हैं, 'निशांत राजनीति को समझते है, गंभीरता के साथ हर चीज पर उनकी नजर होती है, कई बार हम लोगों ने देखा है कि बड़े सधे हुए अंदाज में जवाब देते हैं.'

''निशांत जब सक्रिय रूप में राजनीति में आ रहे है. ऐसे में जो समझ उनकी है, उस परिवार में, मुख्यमंत्री आवास में रहने के बाद, उस समझ का लाभ उनको मिलेगा. सधे हुए उनके बयान और उनकी प्रतिक्रिया होती है उसे वो और बेहतर करने की कोशिश करेंगे.'' - डॉक्टर संजय कुमार, राजनीतिक विश्लेषक
'नीतीश कुमार उम्र के आखिरी पड़ाव पर' : नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को क्यों राजनीति में आना चाहिए?. इस सवाल पर वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं, 'नीतीश अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं, ऐसे में निशांत कुमार को अगर बिहार की राजनीति में मौका मिल रहा है तो उम्मीद है कि वे बेहतर कर सकते हैं. वे पढ़े-लिखे हैं और चिंतनशील हैं. सक्रिय राजनीति में आने से बिहार और देश की तरक्की होगी.'

निशांत कुमार संभालेंगे JDU की बागडोर? : जेडीयू के अंदर पिछले कुछ सालों से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक डेब्यू की मांग उठ रही थी. कहा गया कि फैसला खुद निशांत कुमार को लेना है, और ऐसे में मंजूरी नीतीश कुमार की होगी. अब इस सवाल से पर्दा उठ गया और बिहार के कई मंत्रियों, जिनमें श्रवण कुमार और अशोक चौधरी ने कह दिया कि पार्टी को होली गिफ्ट मिला है, निशांत राजनीति में कदम रख रहे हैं. लेकिन क्या नीतीश कुमार बेटे निशांत को भेजेंगे राज्यसभा?.
बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव: बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है. 5 मार्च तक नामांकन होना है, जबकि 16 मार्च को वोटिंग होगी. एनडीए की चार सीटों पर जीत तय है. इनमें दो सीट जेडीयू के हिस्से में आएगी. पार्टी की तरफ से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर का कार्यकाल खत्म हो रहा है. माना जा रहा है कि रामनाथ को तीसरा मौका मिल सकता है लेकिन हरिवंश को ड्रॉप किया जाएगा. उनके बदले निशांत कुमार को भेजने की मांग हो रही है.
ये भी पढ़ें:
राज्यसभा की रेस: जानें वो चार नाम जिनको लेकर JDU में चल रहा है मंथन!
'निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री...', बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का दावा
'सब कुछ क्लियर है, बात हुई है, वो आ रहे हैं' कल्याण बिगहा में निशांत कुमार
Explainer: कौन होगा JDU का नया 'बॉस'.. नीतीश के पास ही रहेगी कुर्सी या निशांत की होगी 'ताजपोशी?

