ETV Bharat / state

बाल-बाल बचे बिहार मद्य निषेध विभाग के अधिकारी, छापेमारी करने गई टीम पर अंधाधुंध फायरिंग

पटना के पालीगंज में छापेमारी कर लौट रही मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब धंधेबाजों ने फायरिंग की. हमले में बाल-बाल बचे पदाधिकारी.

bihar prohibition department team attack
मद्य निषेध विभाग टीम पर हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2026 at 11:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. घटना जिले के पालीगंज की नशेड़ियों को पकड़ने निकली मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब धंधेबाजों ने अचानक फायरिंग कर दी. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली सरकारी वाहन के गेट के शीशे को बेधती हुई बाहर निकल गई. यह सनसनीखेज घटना मंगलवार की देर रात घटित हुई, जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है.

छापेमारी कर लौट रही थी अधिकारियों की टीम: पालीगंज अनुमंडल के मद्य निषेध विभाग के अधिकारी वैद्यनाथ यादव के अनुसार, विभाग की विशेष टीम तीन अलग-अलग वाहनों से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए निकली थी. टीम ने महराजगंज मुसहरी इलाके में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके से पांच शराबियों को रंगेहाथ पकड़कर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया था.

मद्य निषेध विभाग टीम पर हमला (ETV Bharat)

घात लगाकर हमला: शराबियों को हिरासत में लेकर टीम मद्य निषेध थाना पालीगंज की ओर वापस लौट रही थी. जैसे ही पुलिस टीम की गाड़ी अख्तियारपुर पुल के पास पहुंची, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई.

बाल-बाल बचा होमगार्ड जवान: अपराधियों की गोली स्कॉर्पियो के दाहिने गेट के शीशे में छेद करते हुए बाएं गेट के शीशे से बाहर निकल गई. इस जानलेवा घटना में पांचों शराबियों के साथ गाड़ी में बैठा होमगार्ड का जवान प्रिंस कुमार मिश्रा बाल-बाल बच गया. गाड़ी में मौजूद होमगार्ड जवान ने बताया कि बदमाश अपराधियों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे.

bihar prohibition department team attack
मद्य निषेध विभाग टीम पर हमला (ETV Bharat)

छानबीन कर रही पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम अतिरिक्त बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे. पालीगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

"देर रात अख्तियारपुर पुल के पास घटना हुई थी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधी की पहचान की जा रही है." -संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी, पालीगंज

ये भी पढ़ें: