ETV Bharat / state

बिहार में सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, सिर्फ 33% शिक्षक पास, जानें कैसे चेक करें परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (CTT) 2025 के चौथे चरण का परिणाम जारी किया. यहां देखें रिजल्ट-

BSEB Competency Test Results
बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 20, 2025 at 4:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा (CTT) 2025 के चौथे चरण का परिणाम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12 में कार्यरत शिक्षकों के लिए कराई गई थी.

परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध: बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा परिणाम समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. शिक्षक अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर परिणाम चेक कर सकते हैं. यह परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है.

कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 33.02: इस चरण की परीक्षा 24 से 27 सितंबर, 12 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी. कुल 14,936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 4,932 सफल घोषित किए गए. इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 33.02 रहा.

वर्गवार परिणाम विवरण: कक्षा 1 से 5 के लिए 13,726 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 4,182 सफल हुए. पास प्रतिशत 30.47 रहा. कक्षा 6 से 8 में 387 अभ्यर्थियों में से 266 उत्तीर्ण हुए, पास प्रतिशत 68.73. कक्षा 9 से 10 में 592 में से 354 सफल, पास प्रतिशत 59.80. कक्षा 11 से 12 में 231 में से 130 उत्तीर्ण हुए, पास प्रतिशत 56.28 रहा.

महिलाओं की भागीदारी अधिक: परीक्षा में कुल 8,501 महिला शिक्षिकाएं और 6,435 पुरुष शिक्षक शामिल हुए. सफल अभ्यर्थियों में 2,725 महिलाएं और 2,207 पुरुष शामिल हैं.

पटना में हुई थी ऑनलाइन परीक्षा: यह परीक्षा पटना के बापू परीक्षा परिसर में ऑनलाइन मोड में हुई थी. प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी. कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिसमें भाषा से 30, सामान्य अध्ययन से 40 तथा विषय से 80 प्रश्न थे.

क्या होगा अब आगे: समिति ने स्पष्ट किया कि परिणाम प्रोविजनल है. सफल शिक्षकों की काउंसलिंग शिक्षा विभाग द्वारा कराई जाएगी. काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी विभाग अलग से जारी करेगा. फिलहाल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए शुल्क निर्धारित, सालाना 60 हजार फीस तय, 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन