ETV Bharat / state

CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की बैठक, बांकीपुर उपचुनाव समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए घटक दलों की बैठक होने जा रही है. जिसमें बांकीपुर उपचुनाव और सरकार के कामकाज पर चर्चा होगी. पढ़ें..

Samrat Choudhary
10 जुलाई को एनडीए की बैठक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 7, 2026 at 2:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 जुलाई को एनडीए घटक दलों की बड़ी बैठक बुलाई है. सीएम आवास में यह बैठक होगी, जिसमें सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तैयार होगी. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले यह महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. घटक दलों के बीच एकजुटता दिखाने की भी कोशिश होगी.

10 जुलाई को एनडीए की बैठक: 10 जुलाई को होने वाली एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि एनडीए के पांचो घटक दलों के सभी जिला अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बैठक होगी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल होंगे.

जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (ETV Bharat)

कोऑर्डिनेशन के लिए बुलाई बैठक?: इस सवाल पर संजय झा ने कहा कि पांचो दलों के बीच कोऑर्डिनेशन की कहीं से कोई समस्या नहीं है. पांचों दलों के बीच कोऑर्डिनेशन तो बहुत अच्छा है. विधानसभा चुनाव में सब ने देखा भी है. आपसी समन्वय निचले स्तर तक हो, इसकी कोशिश होगी और सरकार के कामकाज पर भी चर्चा होगी.

"एनडीए में हमलोग आपस में बैठते रहते हैं. जितने जिलाध्यक्ष हैं पांचों पार्टी के, सारे जिलाध्यक्ष, सरकार के मंत्री, पार्टी के नेता, मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार जी भी रहेंगे. सरकार के कामकाज और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी."- संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेडीयू

सभी जिलाध्य भी रहेंगे मौजूद: वहीं, एक सवाल के जवाब में जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह भी कहा कि देश संविधान के हिसाब से ही चलेगा हम लोग तो संविधान मानने वाले लोग हैं. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बार इस तरह की बैठक हो रही है जिसमें एनडीए के पांचों घटक दल बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम पार्टी के बड़े नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष तक इस बैठक में मौजूद रहेंगे.

बांकीपुर उपचुनाव पर भी मंथन: यह बैठक वैसे समय में होने जा रही है, जब बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव होने जा रहा है. 30 जुलाई को वोटिंग होगी. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. ऐसे में 10 जुलाई की बैठक में उम्मीदवार चयन और प्रचार की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श होगा.

ये भी पढ़ें:

Explainer: नितिन नबीन के गढ़ में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के लिए अग्निपरीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज ने की उम्मीदवार की घोषणा

बांकीपुर उपचुनाव के लिए RJD का ऐलान, रेखा गुप्ता होंगी उम्मीदवार

बांकीपुर उपचुनाव में वीणा मानवी की एंट्री से कितना बदलेगा मुकाबला, क्या कहते हैं चुनावी आंकड़े?

'बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP..' प्रिंस पासवान की घोषणा