'SIR कोई मुद्दा नहीं.. जनता ने नकार दिया', विपक्ष पर भड़के मंत्री श्रवण कुमार
मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई मुद्दा नहीं था, बेवजह हंगामा खड़ा करने की कोशिश की गई.

Published : November 22, 2025 at 12:31 PM IST
पटना: बिहार विधानसभा सभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत से एनडीए के नेता गदगद हैं. जेडीयू नेता और बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को देखकर ही जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है. वहीं एसआईआर पर इंडिया गठबंधन के सवाल उठाने पर मंत्री ने कहा कि न तो यह बिहार चुनाव में मुद्दा था और न ही देश में कहीं मुद्दा बनने वाला है.
बिहार में एसआईआर मुद्दा नहीं था: एनडीए को मिली प्रचंड जीत को विपक्ष एसआईआर से जोड़ रहा है. इस सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष जनता के बीच जाने के लिए एसआईआर को मुद्दा बना रहा था. बेवजह इलेक्शन कमीशन को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन एक भी शिकायत नहीं मिली. जिसका नाम छूट गया था, उनका भी नाम जोड़ दिया गया. विपक्ष मुर्दा का नाम वोटर लिस्ट में जोड़े रखना चाहता था, जनता भी इसे समझ रही है. चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है.
"एसआईआर को मुद्दा नहीं था. जनता ने विपक्ष की झूठ को नकार दिया और एनडीए पर भरोसा किया. चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है और बता दिया है कि एसआईआर में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. सिर्फ विपक्ष का हंगामा है, विरोधियों की ओर से जनता को भड़काने की षड्यंत्र हो रही थी."- श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग
जनसेवा को समर्पित माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।@Shrawon_Nalanda #Bihar #NitishKumar#JDU #JanataDalUnited pic.twitter.com/hFZXf5fIvn
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 20, 2025
एसआईआर में कुछ नहीं, सिर्फ विपक्ष का हंगामा: वहीं देश के अन्य राज्यों में भी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है. इसको लेकर पश्चिम बंगाल और केरल में हो रहे विरोध पर श्रवण कुमार ने कहा विरोध तो करेंगे ही, क्योंकि इन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है. विपक्ष को पता है कि जनता वन साइडेड हो चुकी है. इसलिए माहौल बनाना चाहते हैं लेकिन गोलबंदी से कोई फायदा नहीं होगा.

कांग्रेस के अंतर्विरोध पर कटाक्ष: चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस में उठापटक और विरोध पर श्रवण कुमार ने कहा कि हारने के बाद आरोप-प्रत्यारोप होता है लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस में हो रहा है, कोई भी पार्टी चलाने वाला इस तरह का कृत नहीं करता है.

कमजोर विपक्ष पर क्या बोले?: विपक्ष इस बार संख्या बल के हिसाब से कमजोर है तो ऐसे में आप लोगों को फ्री हैंड मिल जाएगा? इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम लोगों को तो बिहार की जनता के लिए काम करना है. उनके विकास को लेकर काम करना है. विपक्ष कमजोर रहे या मजबूत, हम लोग अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए काम करेंगे.
ये भी पढ़ें:
अधिक MLA और मंत्री के बावजूद नीतीश से फिर पिछड़ गई BJP, बजट के मामले में JDU ही बड़ा भाई!
'मुख्यमंत्री ने कुछ सोचकर ही सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिया है..' नीतीश के करीबी मंत्री का बयान
क्लास में फेल छात्र नहीं है मेरा बेटा.. परिवारवाद के आरोपों पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा

