ETV Bharat / state

'सम्राट के खिलाफ अपशब्द मत करवाइये..' भरत तिवारी के पिता से मिलकर बोले मंत्री अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने भरत तिवारी के माता-पिता से मुलाकात की है. उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया है. पढ़ें पूरी खबर..

Ashok Choudhary
भरत तिवारी के माता-पिता से मिले अशोक चौधरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 5, 2026 at 3:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर राजनेताओं के आने का सिलसिला जारी है. रविवार को बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने बिलौटी गांव पहुंचकर मृतक के माता-पिता से मुलाकात की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच के आधार पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही सीएम के खिलाफ अपमानजनक शब्दों से बचने की अपील की.

भरत तिवारी के घर पहुंचे मंत्री: मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने डीएसपी के संबंध में चल रही चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह गलत प्रचार किया जा रहा है कि संबंधित डीएसपी का प्रमोशन किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है. स्थानीय लोग उनकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उनका तबादला किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस अधिकारी पर आरोप लगे उसे तत्काल वहां से हटा दिया.

भरत तिवारी के घर पहुंचे अशोक चौधरी (ETV Bharat)

मां ने मंत्री को क्या बताया?: एसडीएम की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि भरत तिवारी की मां से उन्हें जानकारी मिली कि विस्थापितों के लिए आए लगभग 1400 करोड़ रुपये का मुद्दा उठाया है और बताया कि भरत तिवारी विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व डीजीपी अभयानंद ने भी इस बात का जिक्र किया था कि घटना के दिन एसडीएम घटनास्थल पर क्या कर रहे थे, इस पहलू की भी जांच होनी चाहिए.

Ashok Choudhary
भरत तिवारी से मिलते अशोकच चौधरी (ETV Bharat)

कार्रवाई जरूर होगी- मंत्री: परिजनों को न्याय मिलने के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि यदि न्याय देने की मंशा नहीं होती तो न्यायिक जांच ही क्यों कराई जाती. उन्होंने कहा कि जांच किसी आईजी या डीजी स्तर के अधिकारी से भी कराई जा सकती थी, लेकिन सरकार ने न्यायिक जांच का रास्ता चुना है. पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राजतंत्र नहीं, बल्कि न्यायिक व्यवस्था है और कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी.

Bharat Tiwari
भरत तिवारी (फाइल) (ETV Bharat)

अशोक चौधरी ने कहा, 'मैं सभी लोगों को आश्वस्त करत हूं कि परिजनों को न्याय मिलेगा. मेरा मानना है कि पुलिस ने इस मामले में ओवरएक्ट किया है, जिसकी जरूरत नहीं थी. अब हम देखेंगे कि पीड़ित परिवार को कैसे न्याय मिले.'

सीएम के खिलाफ अपशब्द ना बोले: वहीं, भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी से बातचीत करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि वह उनका दुख समझते हैं लेकिन साथ ही ये भी गुजारिश करना चाहते हैं कि जिस तरह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ उनके लोग अपशब्द और अपमानजक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उसे बंद करवाएं.

Ashok Choudhary
बिलौटी गांव में अशोक चौधरी (ETV Bharat)

"फिर आएंगे. अभी तो इसलिए आए कि मन में कोई पीड़ा नहीं रहेगी कि राज्य सरकार का कोई नहीं आया. सम्राट के बारे में भी कुछ लोग आपको कुछ अपशब्द बोलते हैं, मत करवाइये बाबा. बड़ी मुश्किल से संभला है बिहार."- अशोक चौधरी, जेडीयू नेता सह मंत्री, बिहार सरकार

ये भी पढ़ें:

'अधिकारी कानून हाथ में लेंगे तो न्याय-व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा' भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के आरोपी DSP को नई जिम्मेदारी, तबादले पर उठे सवाल

भरत तिवारी की तेरहवीं, 25 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था, मां बोलीं- न्याय का इंतजार

'अपराधी था.. इसलिए मार दिया, बोलेगे तो तुमको भी मार दिया जाएगा' SP पर भरत तिवारी के भाई का गंभीर आरोप

जहां हुआ एनकाउंटर, उस स्थान का नाम होगा 'शहीद भरत नगर जवइनिया'

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी की कहानी.. जिसके एनकाउंटर पर सवालों के घेरे में पुलिस और सरकार