ETV Bharat / state

बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला, निशांत के विभाग में 45 डॉक्टर का भी ट्रांसफर

बिहार सरकार ने 36 बीएएस अधिकारियों समेत स्वास्थ्य, योजना, पुलिस और अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले कर नई अधिसूचनाएं जारी कीं.

36 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
36 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2026 at 8:55 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए मंगलवार को कई विभागों में व्यापक स्तर पर तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 36 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके अलावा पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. स्वास्थ्य, योजना एवं विकास, पुलिस, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, शिक्षा और अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है.

36 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी : जारी अधिसूचना के अनुसार अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव और मूल कोटि के अधिकारियों का तबादला किया गया है. प्रमुख नियुक्तियों में अमिताभ सिंह को सिवान का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, गिरधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव तथा सुरेंद्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.

बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला
बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

इन विभागों में भी फेरबदल : इसके अलावा फिरोज अख्तर को कटिहार में आपदा प्रबंधन विभाग में अपर समाहर्ता, आनंद प्रकाश को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी, राखी कुमारी को किशनगंज, सदफ आलम को गया और वृषभानु कुमारी को सारण में वरीय उप समाहर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं रवि रंजन कुमार का तबादला भोजपुर से पटना भू अर्जन पदाधिकारी के रूप में किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव : स्वास्थ्य विभाग में भी व्यापक फेरबदल करते हुए 45 डॉक्टरों के साथ बड़ी संख्या में औषधि निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है. विभाग ने नई पदस्थापनाओं को लेकर अलग अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं.

ETV Bharat
ETV Bharat (ETV Bharat)

70 अभियंताओं का तबादला : योजना एवं विकास विभाग में 70 अभियंताओं समेत कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

ग्रामीण विकास और समाज कल्याण विभाग में भी फेरबदल : ग्रामीण विकास विभाग में 30 जून को 68 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) का तबादला किया गया था. अब नई अधिसूचना के बाद यह संख्या बढ़कर 82 हो गई है.

बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला
बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)

बड़ी संख्या में ट्रांसफर पोस्टिंग : एक दिन पहले समाज कल्याण विभाग में 151 सीडीपीओ के तबादले की अधिसूचना जारी की गई थी. इसके अलावा पथ निर्माण, भवन निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, शिक्षा, श्रम संसाधन और अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं.

पुलिस विभाग में भी जारी हुए तबादले : प्रशासनिक फेरबदल के साथ साथ पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. विभिन्न विभागों से लगातार जारी हो रही अधिसूचनाओं के कारण सरकारी पोर्टल पर भी दबाव बढ़ गया, जिससे कुछ समय के लिए वेबसाइट की कार्यप्रणाली प्रभावित रही.

प्रशासनिक मशीनरी को नई गति देने की कवायद : लगातार जारी हो रहे तबादलों को राज्य सरकार की प्रशासनिक मशीनरी को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद माना जा रहा है. अलग अलग विभागों में नई तैनाती के बाद अधिकारियों से कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है.

30 जून और 1 जुलाई को जारी हुईं कई अधिसूचनाएं : सरकार की ओर से 30 जून और 1 जुलाई को विभिन्न विभागों की कई अधिसूचनाएं जारी की गई हैं, जिनके तहत बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

ये भी पढ़ें-