'30 रुपये में फुल मजा..' लजीज व्यंजन, होटल, पार्क और वोटिंग की सुविधा
बिहार का मिथिला हाट पर्यटकों का केंद्र बनता जा रहा है. सांस्कृति और विरासत को समेटे यह स्थान कई मायनों में खास है.

Published : January 9, 2026 at 8:47 PM IST
|Updated : January 9, 2026 at 8:55 PM IST
मधुबनी: बदलता बिहार देखना हो तो मधुबनी में मिथिला हाट जरूर आयें. दिल्ली हाट की तर्ज पर बने इस हाट में आने के बाद मन खुश हो जाएगा. जल संसाधन विभाग द्वारा 26 एकड़ में 13 करोड़ रुपए की लागत इसका निर्माण बनाया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री अपनी समाधान यात्रा के दौरान 11 जनवरी 2023 को इस हाट का उद्घाटन किया था.
सांस्कृतिक विरासत की झलक: मिथिला हाट में मिथिलांचल की समृद्ध विरासत और खाने की शानदार चीजों का अनुभव किया जा सकता है. यह एक मनमोहक थीम-बेस्ड पार्क है. मिथिला हाट बिहार की अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पर्यटक घूमने आते हैं तो किसी भी चीजों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. हाट परिसर में ही सारी सुख-सुविधा मौजूद है.
ओपन फूड कोर्ट: मिथिला हाट ओपन फूड कोर्ट है जो एक जीवंत और हलचल भरा केंद्र के रूप में जाना जाता है. यहां खाने के शौकीन लोग मिथिला व्यंजनों के स्वाद, सुगंध और बनावट मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. मिथिला का खाना परंपरा और नयापन का एक बेहतरीन उदाहरण है. खान-पान में चावल की रोटी, मरुआ की रोटी , मकई की रोटी साग, विभिन्न प्रकार की सामग्री दी जाती है.

50 आधुनिक दुकानें: मिथिला हाट में 50 आधुनिक दुकानें बनाई गई हैं. इसके अलावा ओपन एयर थिएटर, प्रशासनिक भवन, मल्टी परपस हॉल, डोरमेट्री, झरना, पार्किंग एरिया को काफी खूबसूरत बनाया गया है. मधुबनी पेंटिंग्स, हाथ से बुने हुए कपड़े, टेराकोटा और मिट्टी के बर्तन, घर की सजावट के सामन बेहतर डिजाइन में उपलब्ध है.

देश-विदेश से आते पर्यटक: दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर, पटना ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल, भूटान, अमेरिका से भी पर्यटक मिथिला हाट घूमने आते हैं. विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाते हैं. खासकर पर्व-त्योहार के मौके पर जश्न मनाने के लिए पर्यटक हजारों की संख्या में पहुंचते हैं.

कितना होगा खर्च?: मिथिला हाट प्रबंधन के द्वारा प्रवेश शुल्क रखा गया है. वयस्क के लिए प्रवेश शुल्क 30 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये निश्चित है. हालांकि पर्व त्योहार के समय इसमें बढ़ोतरी हो जाती है. व्यस्कों के लिए 100 रुपये और बच्चों के लिए 50 रुपये तक किया जाता है. मिथिला हाट प्रबंधन के द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावे सुविधा के आधार पर खर्च हो सकते हैं.

कैसे पहुंचे?: राजधानी पटना से 200 किमी और मधुबनी जिला से मात्र 35 किमी दूर है. पटना से ट्रेन, बस या फिर निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है. राज्य के किसी कोने से मधुबनी पहुंचना आसान है.

ये भी पढ़ें:

