ETV Bharat / state

'.. तो बिहार में शराबबंदी हार जाएगी?' BJP MLA विनय बिहारी बोले- 'SP से बेसी दारोगा कमाता'

बिहार में शराबबंदी पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. BJP विधायक ने गाना गाकर शराबबंदी पर तंज कसा है, देखें Video

Vinay Bihari on liquor ban
बीजेपी विधायक विनय बिहारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 27, 2026 at 10:51 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: 'बिहार विधानसभा में शराबबंदी पर गुप्त मतदान हुआ तो शराबबंदी कानून हार जाएगी.' यह कहना है बीजेपी विधायक विनय बिहारी का. बिहार विधानसभा में कई बार शराबबंदी की समीक्षा करने को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता मुद्दे को उठा चुके हैं. विपक्ष शराबबंदी की समीक्षा की बात करता है. तो वहीं सत्ता पक्ष के विधायक भी समीक्षा की मांग कर चुके हैं. ऐसे में बीजेपी विधायक ने बिहार की शराबबंदी नीति पर एक बार फिर हमला बोला है.

'.. तो बिहार में शराबबंदी हार जाएगी?' : बेतिया के लौरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया की गुप्त मतदान किया जाएगा तो शराबबंदी के विपक्ष में वोट आएगा और शराबबंदी कानून गिर जाएगा. ईटीवी भारत ने बिहार में शराबबंदी के समीक्षा पर विधायक और भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी से खास बातचीत की.

शराबबंदी पर बोले बीजेपी विधायक विनय बिहारी (ETV Bharat)

'बिहार में शराबबंदी की समीक्षा जरूरी है' : बीजेपी विधायक विनय बिहारी से पूछा गया कि क्या शराबबंदी को लेकर समीक्षा होनी चाहिए?. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार प्रजातंत्र राज्य है, और यहां प्रजा के हित को समझने के लिए, यह सब काम होते हैं. शराबबंदी का जो कानून आया, उसे प्रजा नहीं मान रही है. कहीं भी शराबबंद नहीं हुई है और ना ही शराबबंदी का असर दिख रहा है.

''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत सारे निमंत्रण में नहीं जाते हैं लेकिन, हम लोग जाते हैं, जिस रूप में शराब पीने वालों की संख्या हम लोग देखते हैं. उसे देखकर यह लगता है कि सरकार को इस कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए.'' - विनय बिहारी, बीजेपी विधायक

Explainer: क्या बिहार में 10 साल बाद खत्म होगी शराबबंदी?.. जानिए फायदा ज्यादा हुआ या नुकसान

'महाराष्ट्र में देखिए, वहां शराब पीकर हंगामा किया तो..' : बीजेपी विधायक से जब यह पूछा गया कि किस तरह से समीक्षा होनी चाहिए. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत सालों तक महाराष्ट्र में रहा, वहां शराबबंदी नहीं है लेकिन, सरकार को राजस्व की हानि ना हो, इसको लेकर वहां कानून बना है, जो सार्वजनिक जगह पर पीकर हंगामा करते हैं, वैसे लोगों को पुलिस 5000 की पर्ची काट देते हैं.

''महाराष्ट्र में सजा के तौर पर 24 घंटे में पैसा जमा करना होता है. पुलिस उन्हें जेल नहीं ले जाती हैं. जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उनका 10000 का पर्ची कट जाता है. 72 घंटे में वह जमा करना होता है. अगर नहीं किया तो पुलिस उनके घर पहुंच जाती है. अगर इस तरह कानून बन जाए तो समाधान संभव है.'' - विनय बिहारी, बीजेपी विधायक

Vinay Bihari on liquor ban
बीजेपी विधायक विनय बिहारी (ETV Bharat)

'बिहार में 30 हजार करोड़ का शराब कारोबार..' विधानसभा में RJD विधायक ने गिनाए आंकड़े

'शराबियों' से भर रही हैं बिहार की जेलें' : विनय बिहारी ने आगे कहा, जेल में जगह नहीं है. पूरे बिहार का जेल खचाखच भरा है. लेकिन सरकार ने जो शराबबंदी कानून लाया इसमें समय-समय पर विचार किया गया. अभी जो शराबबंदी का कानून है, उसमें मुश्किल से शराबी 10 -15 दिन के लिए जेल जाता है. छोटे कारोबारी एक महीना से ज्यादा नहीं रहते हैं. जब जेल से लौटते हैं तो फिर आकर शराब का धंधा करने लगते हैं.

गाना गाकर शराबबंदी पर कसा तंज : बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने गाना गाकर बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल उठाया. गाने के बोल कुछ इस तरह है, 'बंद बाटे दारू.. लेकिन सगरो बिका ता.. एसपी से बेसी दरोगा कामता..' उन्होंने आगे कहा कि, यहां लोगों को डर ही नहीं है. कोई भय नहीं है. जितने पुलिस की जरूरत है, इस काम के लिए उतनी पुलिस है नहीं. अब जो थाने में पुलिस और दरोगा हैं, वह इस काम को करते हैं. इसको लेकर एक अलग पुलिस बल बनाना चाहिए.

'शरबबंदी पर वोटिंग करा लीजिए' : आखिर में जब उनसे पूछा गया कि, शराबबंदी को लेकर विधानसभा में वोटिंग होगी तो क्या होगा?. इस पर उन्होंने कहा कि गोपनीय वोटिंग होनी चाहिए, गोपनीय वोटिंग नहीं होगी तो ईमानदारी से लोग वोट नहीं देंगे. नाम को उजागर नहीं करना चाहिए. पर्ची दे दीजिए. 243 पर्ची दे दीजिए. टिक लगाना है, क्रॉस करना है और उसके बाद उसकी गिनती हो जाए. उसमें किसी मननीय का और किसी पार्टी का नाम नहीं रहेगा. शराबबंदी हटाने के पक्ष में वोट गिरेगा. शराबबंदी हार जाएगी.

ये भी पढ़ें : बिहार में शराब पर से बैन हटेगा या नहीं? आ गया नीतीश सरकार का फाइनल जवाब!

ये भी पढ़ें : 'शराबबंदी से बिहार को बहुत नुकसान हो रहा है, CM नीतीश को सोचना चाहिए', बोले जीतन राम मांझी

ये भी पढ़ें : 'बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध कारोबार बढ़ रहा..' कानून के क्रियान्वयन पर HC की गंभीर टिप्पणी

ये भी पढ़ें : क्या बिहार में खत्म हो जाएगी शराबबंदी? जीतन राम मांझी के बाद राबड़ी देवी ने खोला मोर्चा