ETV Bharat / state

निशांत कुमार JDU कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मंदिर, स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहले दिन भगवान से लिया आशीर्वाद

स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. जनता के स्वास्थ्य और सुख-की कामना की.

Nishant Kumar
निशांत कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 8, 2026 at 8:10 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार गुरुवार रात धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. मंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में माथा टेका और राज्य की जनता के सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.

इस्कॉन मंदिर भी पहुंचे निशांत: महावीर मंदिर के बाद निशांत कुमार पटना के इस्कॉन मंदिर भी पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा कर भगवान से आशीर्वाद लिया. निशांत कुमार के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और समर्थक भी जुट गए.

JDU कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे निशांत कुमार (ETV Bharat)

नए स्वास्थ्य मंत्री का जमकर स्वागत: महावीर मंदिर परिसर में उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. मंदिर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला. लोगों ने नए स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी.

राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की कामना: महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान निशांत कुमार ने भगवान हनुमान से राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और लोगों की खुशहाली की कामना की. मंदिर परिसर में कुछ देर रुककर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया. इसके बाद उनका काफिला इस्कॉन मंदिर पहुंचा, जहां भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच उन्होंने पूजा की.

Nishant Kumar
मंत्री पद संभालने के बाद भगवान से लिया आशीर्वाद (ETV Bharat)

निशांत कुमार की प्राथमिकता जनता की सेवा: इस्कॉन मंदिर में भी निशांत कुमार के साथ जदयू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी के समक्ष राज्य के विकास और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की. पार्टी नेताओं ने कहा कि निशांत कुमार की प्राथमिकता जनता की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना होगा. स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक धार्मिक यात्रा रही, जिसे राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी अहम माना जा रहा है.

निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी: बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा किया गया है, जिसमें निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में उनके मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने को नई पारी की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत कुमार जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें-

परिवारवाद विरोधी नीतीश के बेटे निशांत की सम्राट कैबिनेट में एंट्री, क्या नीतीश भूल गए अपना ही उसूल?

निशांत बने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, जानें सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिला, देखें पूरी लिस्ट

निशांत, संतोष सुमन और नीतीश मिश्रा.. सम्राट कैबिनेट में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों की एंट्री