ETV Bharat / state

बिहार में एक साथ 427 अधिकारियों का तबादला, सूची जारी होते ही विभाग का साइट हैंग

बिहार में 30 जून की रात 427 अधिकारियों का तबादला किया गया. लंबे समय बाद एक साथ इतनी संख्या में अधिकारियों का तबादला हुआ है.

Bihar Government Officers Transfer
Etv Bharat (बिहार में अधिकारियों का तबादला)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2026 at 8:08 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में एक साथ 427 अधिकारियों का तबादला किया गया. इतने बड़े स्तर पर तबादले के बाद सूची जारी करते ही बिहार सरकार का अधिकारिक बेवसाइट हैंग कर गया. सम्राट चौधरी सरकार ने 30 जून की देर रात कई बड़े विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी की.

समाज कल्याण सबसे ज्यादा तबादला: समाज कल्याण विभाग में 151 सीडीपीओ और ग्रामीण विकास विभाग में 68 बीडीओ के तबादले किए गए हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य, सहकारिता, भवन निर्माण, पथ निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा सामान्य प्रशासन विभाग में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है.

पूर्व के तबादले भी शामिल: कई विभागों में कुछ दिन पहले भी बड़े बदलाव किए गए थे. इसमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग शामिल है, जहां दो चरणों में 150 से अधिक अंचलाधिकारियों (सीओ) का तबादला किया जा चुका है.

Bihar Government Officers Transfer
भवन निर्माण विभाग में तबादला (ETV Bharat)

नीतीश सरकार की जून ट्रांसफर पॉलिसी: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में विभागीय स्तर पर जून महीने में तबादले की एक निश्चित व्यवस्था तय की थी. वह व्यवस्था सम्राट चौधरी की एनडीए सरकार में भी इस साल पूरी तरह बनी हुई है. इसी प्रशासनिक नियम के कारण हर साल जून का महीना बिहार सरकार के गलियारों में तबादलों का महीना माना जाता है.

Bihar Government Officers Transfer
भवन निर्माण विभाग में तबादला (ETV Bharat)

जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चलती है प्रक्रिया: प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में भी अक्सर बैक डेट से तबादले की अधिसूचनाएं जारी होती रही हैं. इन बड़े फेरबदल को लेकर बिहार की राजनीति में हमेशा सियासत भी खूब गर्माती रही है. नियमतः 30 जून तक जिस विभाग में तबादले पूरे नहीं हो पाते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री के स्तर पर ही अंतिम फैसला लिया जाता है.

किस विभाग में कितने अधिकारियों का तबादला

  • समाज कल्याण विभाग: 151 सीडीपीओ
  • ग्रामीण विकास विभाग: 68 बीडीओ
  • सहकारिता विभाग: 58 अधिकारी
  • भवन निर्माण विभाग: 30 अभियंता
  • स्वास्थ्य विभाग: 03 डॉक्टर
  • श्रम एवं संसाधन विभाग: 117 पदाधिकारी

ग्रामीण विकास और भवन निर्माण की अधिसूचनाएं: ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के तहत कई प्रखंड विकास पदाधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें श्रीमती नयना पाल को अररिया के कुर्साकांटा में पदस्थापित किया गया है. भवन निर्माण विभाग की अधिसूचना के अनुसार कार्यपालक अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें श्री नितेश कुमार वरनवाल को पटना भवन निरूपण अंचल में नई जिम्मेदारी दी गई है.

Bihar Government Officers Transfer
बिहार स्वास्थ्य विभाग में तबादला (ETV Bharat)

स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग के नए आदेश: स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के जरिए उपचर्या शिक्षण संवर्ग के अंतर्गत प्राचार्यों (नर्सिंग) का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, जिसके तहत संध्या सिंह को पटना के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही सहकारिता विभाग की अधिसूचना संख्या 3563 के अंतर्गत सहायक निबंधकों को नई जगहों पर तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: