बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे दुमका, बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
बिहार सरकार के मंत्री ने दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की.

Published : January 3, 2026 at 4:16 PM IST
दुमकाः बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय कुमार सिंह और लोजपा के महुआ विधायक रामविलास शनिवार को दुमका पहुंचे. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बाबा बासुकीनाथ मंदिर पूजा अर्चना की. उन्होंने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया और नववर्ष में लोगों की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की.
बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता संजय कुमार सिंह बासुकीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बाबा फौजदारी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके साथ ही उन्होंने जनकल्याण के लिए वैदिक आरती भी की.
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री के बासुकीनाथ मंदिर पहुंचने पर उनके पंडा और पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार से बाबा एवं पार्वती मंदिर, बगलामुखी सहित मंदिर परिसर स्थित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना करायी. इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाबा फौजदारी एवं जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने लोकतंत्र की एक मिसाल कायम की है. इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूरे विश्व में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एक संकल्प का संदेश दिया है.
पुरोहितों ने प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत
इससे पूजा-अर्चना के बाद बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सिंह साथ में लोजपा विधायक रामविलास बाबा बासुकीनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने पहुंचे. यहां पहुंचने पर मंदिर समिति के लोग और पंडा-पुरोहितों के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. इस मौके पर मंदिर के पंडा और पुरोहितों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर मंत्री का स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे बासुकीनाथ धाम मंदिर, बिहार चुनाव में मिली जीत पर कही ये बात
इसे भी पढ़ें- भगवान शिव के दरबार में पहुंची कंगना रनौत, देवघर और दुमका में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
इसे भी पढ़ें- देवघर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर की भोलेनाथ की पूजा, लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

