बिहार में आधी रात एनकाउंटर, मुठभेड़ में कुख्यात चिंटू को लगी गोली.. दो पुलिसकर्मी भी घायल
अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में इलाके में जमा हुए थे, लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. पढ़ें खबर

Published : May 21, 2026 at 8:18 AM IST
किशनगंज: बिहार के किशनगंज में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर आ रही है. दरअसल जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित फरीनगोला रेलवे फाटक के पास चौहान बस्ती में बाइक चोरी गिरोह के कुख्यात आरोपी पवन कुमार उर्फ चिंटू और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान चली गोलीबारी और हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
दो पुलिसकर्मी घायल: मुठभेड़ के दौरान हुई इस फायरिंग में सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार व इंस्पेक्टर मुश्ताक भी गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे.
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में इलाके में जमा हुए हैं. तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और इसी दौरान पवन कुमार उर्फ चिंटू ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
दोनों तरफ से फायरिंग: देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने धर दबोचा. वहीं इसके बाद घायल आरोपी और पुलिस अधिकारियों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया.
एसपी का बड़ा बयान: घटना को लेकर SP संतोष कुमार ने बताया कि पवन कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. कुछ दिन पहले उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. एनकाउंटर के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
"पवन कुमार उर्फ चिंटू ने पुलिस पर पहले गोली चलाई थी, जिससे हमारे दो अफसरों को गोलियां लगीं. उसके खिलाफ किशनगंज समेत कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है. उसपर कई सारे मामले कई जिलों में दर्ज है और वह पहले भी जेल जा चुका है." -संतोष कुमार, एसपी
किशनगंज थाना अंतर्गत पुलिस टीम एवं अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में प्रारंभिक सूचना। pic.twitter.com/jfvZ475Qio
— Kishanganj Police (@KISHANGNJPOLICE) May 20, 2026
अपराध गिरोह का सरगना: बताया जा रहा है कि घायल अपराधी कटिहार का निवासी है. पवन कुमार उर्फ चिंटू के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में दर्जनों अपराधी कांड दर्ज हैं. पवन अपराध गिरोह का सरगना बताया जा रहा है, और वह किशनगंज में किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ पहुंचा था.
मौके पर पहुंचे अधिकारी: वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने फरीनगोला के पास घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी ली.
इलाके की घेराबंदी: घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है. वहीं वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए FSL टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है. पुलिस एनकाउंटर के दौरान मौके से फरार हुए आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें-
सिवान में 20 लाख सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों घुटनों में लगी गोली
बिहार में एनकाउंटर, सिवान में हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर
बिहार में एनकाउंटर, टॉप-10 कुख्यात अपराधी को लगी गोली
बिहार में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़: STF की कार्रवाई में एक को लगी गोली

