राजस्थान में बिहार के 5 मजदूरों की मौत, फैक्ट्री में जलकर गई जान, मुआवजे का ऐलान
राजस्थान में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. इसमें बिहार के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है.

Published : February 16, 2026 at 5:27 PM IST
पटना : अक्सर ही देखा जाता है कि जब भी देश के किसी हिस्से में फैक्ट्रियों में हादसे होते हैं तो बिहार के ही मजदूरों की मौत होती है. सोमवार को एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिला है.
बिहार के पांच मजदूरों की मौत : राजस्थान के भिवाड़ी में गारमेंट फैक्ट्री में आग लगने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है. मृतकों में 5 मजदूर बिहार के रहने वाले थे. अब तक की जानकारी के अनुसार सभी मृतक मोतिहारी के रहने वाले थे. मृतकों की शिनाख्त सूजंत सिंह पिता शिव पासवान, मिंटू पिता शिकंदर पासवान, अजित पिता सुरेन्द्र पासवान, रवि पिता राजदेव के रूप में हुई है.
DNA टेस्ट के बाद सौंपा जाएगा शव : स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि चूंकि शव पूरी तरह जल चुके हैं. ऐसे में परिवार वालों का सैंपल लेकर शवों को सौंपा जाएगा. इस घटना की खबर मिलते ही पूर्वी चंपारण में हाहाकार मच गया है. राजस्थान में रहने वाले लोगों के परिवार के सदस्य उनसे संपर्क करने में जुटे हैं.
मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख : इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है. उन्होंने हादसे में बिहार के 5 मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
शवों को लाया जाएगा बिहार : मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.
हादसे से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इन खबरों को देखें
भिवाड़ी फैक्ट्री हादसा: गांरमेंट की फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध पटाखे, बाहर से बंद था यूनिट का शटर
बड़ी खबर : खैरथल की फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

