ETV Bharat / state

ज्योति सिंह पर प्रशासन की दबिश! जिस होटल में ठहरीं, वहां देर रात पड़ा छापा

पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं, वहां प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की.

BIHAR ELECTION
ज्योति सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 11, 2025 at 10:54 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल के कमरे में देर रात रोहतास पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि आधी रात को बिना महिला कांस्टेबल के बिक्रमगंज के होटल में छापेमारी की गई. उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.

आधी रात की छापेमारी में मचा हंगामा: बिक्रमगंज के होटल में ठहरी ज्योति सिंह के कमरे में देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया. इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह गुस्से में नजर आ रही हैं, जहां वे आरोप लगा रही हैं कि टीम में कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी और महिलाओं वाले कमरों में भी घुसकर तलाशी ली गई. उन्होंने कहा, "आधी रात को अचानक मेरे होटल के कमरे में घुस आई पुलिस. बेवजह 4 घंटे तक सर्च चलाया गया."

ज्योति सिंह वीडियो (ETV Bharat)

चुनावी मैदान में ज्योति सिंह की दावेदारी: काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. उनके मुकाबले जेडीयू के महाबली सिंह और इंडिया महागठबंधन के माले प्रत्याशी अरुण सिंह हैं. नामांकन के बाद ज्योति सिंह अपने समर्थकों के साथ होटल में ठहरी थीं, तभी यह छापेमारी हुई. उन्होंने इसे चुनावी षड्यंत्र बताया और पूछा कि आखिर किसके इशारे पर यह कार्रवाई की गई.

JYOTI SINGH
ज्योति सिंह पर प्रशासन की दबिश! (ETV Bharat)

एसडीएम से लंबी बहस: छापेमारी के दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम और निर्वाची पदाधिकारी प्रभात कुमार खुद मौजूद थे. ज्योति सिंह ने उनसे लंबी बहस की और छापेमारी की वजह पूछी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. वीडियो में ज्योति रोते-चिल्लाते हुए कह रही हैं कि 4 घंटे तक उन्हें और उनके साथियों को परेशान किया गया, जबकि कल मतदान है.

राजनीतिक साजिश का आरोप: ज्योति सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा, "पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के कमरे में घुसकर तलाशी ली. आखिर किसकी साजिश है? हमें जवाब चाहिए." उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया में दखल और महिलाओं की गरिमा का हनन बताया.

"आधी रात को अचानक पुलिस प्रशासन की टीम मेरे होटल के कमरे में घुस आई. छापेमारी टीम में कोई भी महिला कांस्टेबल नहीं थी. बेवजह 4 घंटे तक होटल में सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के कमरे में घुसकर तलाशी ली आखिर किसके इशारे पर परेशान किया जा रहा है किसकी साजिश है हमें जवाब चाहिए."- ज्योति सिंह, निर्दलीय, काराकाट विधानसभा

JYOTI SINGH
काराकाट से निर्दलीय कैंडिडेट ज्योति सिंह (ETV Bharat)

एसपी का इनकार, दिल्ली घटना का हवाला: रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने छापेमारी की किसी जानकारी से इनकार किया है. उन्होंने कहा, "बिक्रमगंज के किसी होटल में छापेमारी की कोई जानकारी नहीं है. दिल्ली की घटना को लेकर अलर्ट के तहत आधी रात को रूटीन सर्च अभियान चलाया गया था." एसपी ने इसे सामान्य चेकिंग बताया है.

"बिक्रमगंज के किसी भी होटल में छापेमारी की कोई जानकारी नहीं है. दिल्ली की घटना को लेकर अलर्ट के तहत आधी रात को रूटीन सर्च अभियान चलाया गया था, फिलहाल ऐसा कोई मामला नहीं है."-रौशन कुमार, एसपी, रोहतास

JYOTI SINGH
ज्योति सिंह (ETV Bharat)

चुनाव से पहले बढ़ी तनाव की स्थिति: काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है और ज्योति सिंह की दावेदारी से सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. यह घटना चुनाव से ठीक पहले हुई है, जिससे राजनीतिक दलों में हलचल मच गई. ज्योति सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि विपक्षी दल इसे सत्ता के दुरुपयोग का मामला बता रहे हैं.

प्रत्याशी, काराकाट विधानसभा

ये भी पढ़ें:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इन उम्मीदवारों पर रहेगी सबकी नजर, मैदान में सिंगर से लेकर ओलंपियन तक

बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवार, जानिए हर एक डिटेल

जाति की गाड़ी से सत्ता का सफर! दूसरे फेज में कई सीटों पर एक ही बिरादरी के उम्मीदवार

122 सीटों पर किस गठबंधन का दबदबा? नीतीश-तेजस्वी के सामने क्या है चुनौती.. जानें पूरा गणित