ETV Bharat / state

'तेजस्वी यादव को CM नहीं बनने देना ही पप्पू यादव का एकमात्र लक्ष्य', RJD कैंडिडेट का बड़ा आरोप

आरजेडी कैंडिडेट रजनीश यादव ने पप्पू यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संभल के बोला करें, नहीं तो छोड़ेंगे नहीं.

RJD Candidate Rajnish Yadav
कहलगांव से आरजेडी प्रत्याशी रजनीश यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : October 20, 2025 at 12:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर की कहलगांव सीट के लिए आरजेडी ने रजनीश भारती उर्फ रजनीश यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस सीट पर कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा भी मैदान में हैं. ऐसे में महागठबंधन के बीच मुकाबला तय है. आरजेडी कैंडिडेट ने अपनी जीत का दावा किया है. वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए रजनीश के पिता और झारखंड सरकार में मंत्री संजय यादव को माफिया बताया था.

पप्पू पर भड़के रजनीश: आरजेडी उम्मीदवार रजनीश यादव ने कहा कि अगर कोई यदि मेरे पिता के ऊपर आरोप लगाएगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं. मेरे पिता पर तो हत्या का कोई आरोप भी नहीं है, जबकि जिस व्यक्ति की आप बात कर रहे हैं, उन पर पूर्णिया और सीमांचल में कई गंभीर आरोप लगते हैं. इसलिए पूर्णिया सांसद को मेरे पिता के खिलाफ कुछ भी कहने से पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए.

आरजेडी कैंडिडेट रजनीश यादव (ETV Bharat)

'पप्पू नहीं चाहते तेजस्वी जी सीएम बनें': रजनीश ने दावा किया कि पप्पू यादव का एक मात्र लक्ष्य तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना है. इसीलिए वह हमेशा हमारे नेता और आरजेडी के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं. आरजेडी कैंडिडेट ने कहा कि इस बार आरजेडी और महागठबंधन का माहौल हैं, लिहाजा हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी सरकार बनेगी.

RJD Candidate Rajnish Yadav
तेजस्वी यादव के साथ रजनीश यादव (ETV Bharat)

"हमारे पिता पर तो मर्डर का केस नहीं है. कितने विधायकों का और क्या-क्या पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र में उनके ऊपर आरोप हैं, वहां की जनता बताएगी. खैर हम उन चीजों पर नहीं जाना चाहते हैं लेकिन हां बात अगर हमारे पिता जी की आएगी तो कोई भी होगा, छोड़ने का काम नहीं करेंगे. वो माफिया कहेंगे, कुछ भी कहेंगे. वो अपने गिरबां में झांकें. उनका तो शुरू से मोटिव रहा है कि तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनने देना है."- रजनीश यादव, आरजेडी प्रत्याशी, कहलगांव

बाहरी कैंडिडेट के आरोप पर क्या बोले?: बाहरी कैंडिडेट के आरोप पर रजनीश भारती ने कहा कि कांग्रेस से जो प्रत्याशी आ रहे हैं, वह कहां-कहां से आए हैं. कहां कहां लड़े हैं, सबको पता है. रही बात सेवा करने का तो मात्र 11 घंटे में मेरे नामांकन में जितनी भीड़ जुटी है, उससे अंदाजा लग गया होगा कि जनता किसके साथ है?

RJD Candidate Rajnish Yadav
लालू यादव से सिंबल लेते रजनीश यादव (ETV Bharat)

क्या होंगे मुद्दे?: रजनीश यादव ने कहा कि हम जनता के बीच विकास के मुद्दे को लेकर जा रहे हैं. अभी तो शुरुआती समय है. धीरे-धीरे और भी मुद्दे हम लोगों के बीच डिक्लेयर करेंगे. अभी हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कहलगांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद मेनिफेस्टो तैयार करेंगे और मेनिफेस्टो के आधार पर हम यदि निर्वाचित होते हैं तो इलाके में काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए RJD की लिस्ट जारी, 143 सीटों पर उतारे उम्मीदवार