ETV Bharat / state

बिहार में फर्जी डिग्रियों पर बड़ा एक्शन, 13 शिक्षकों की नौकरी गई, वेतन वसूली की भी तैयारी

बिहार में फर्जी शिक्षकों पर लगातार एक्शन हो रहा है. रोहतास में फिर से कार्रवाई की गई है. पढ़ें खबर

Rohtas Education Department
रोहतास में शिक्षा विभाग का एक्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 30, 2026 at 9:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी एवं अमान्य डिग्रियों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी की जांच में एक बार फिर काराकाट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 13 शिक्षकों की डिग्रियों को अमान्य घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही सभी संबंधित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाने का निर्देश जारी किया गया है.

शिक्षकों में मचा हड़कंप : इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी 142 शिक्षकों को अमान्य डिग्री के आधार पर नौकरी करने के आरोप में सेवा से हटाया जा चुका है. अब नए 13 मामलों के सामने आने के बाद पिछले एक महीने में कुल 155 शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है. शिक्षा विभाग इस जिले में अब तक की सबसे बड़ी सत्यापन कार्रवाई मान रहा है.

निकली फर्जी डिग्री : जानकारी के अनुसार, जांच में जिन शिक्षकों की डिग्रियां अमान्य पाई गई हैं उनमें अधिकांश डिग्रियां दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालय एवं संस्थाओं से प्राप्त की गई थी. विभाग द्वारा नियोजन इकाई विश्वविद्यालय और संबंधित अभिलेखों का मिलान करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कई डिग्रियां मान्य नहीं है या नियमानुसार स्वीकार्य नहीं थी.

कई स्तरों पर दस्तावेजों की जांच : इस पूरे मामले की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी जब बिक्रमगंज निवासी एक व्यक्ति ने संबंध में परिवार दायर किया था. शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की विस्तृत जान शुरू की. कई स्तरों पर दस्तावेजों की जांच प्रमाण पत्रों का सत्यापन तथा संबंधित संस्थाओं से जानकारी प्राप्त करने के बाद अब लगातार कार्रवाई की जा रही है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश एवं नियोजन इकाई के प्रावधानों के अनुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई गई है. सभी मामलों की गहन जांच के बाद ही संबंधित शिक्षकों की डिग्रियों को अमान्य घोषित किया गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय
जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय (ETV Bharat)

''केवल नौकरी से हटाने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, जिन शिक्षकों ने अमान्य डिग्री के आधार पर नियुक्ति प्राप्त कर वर्षों तक वेतन लिया है उनसे अब तक प्राप्त समस्त वेतन की वसूली भी की जाएगी. इसके लिए संबंधित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.''- मदन राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास

बहरहाल शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई के बाद पूरे जिले के शिक्षकों में हलचल तेज हो गई है. जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अभी लंबित है उनमें भी चिंता का माहौल है. विभाग का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि किसी अन्य शिक्षक की डिग्री या शैक्षिक प्रमाण पत्र अमान्य पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

बिहार में 20 साल से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार

असली शिक्षिका गायब.. नकली मैडम पहुंच गई ट्रेनिंग लेने.. ऐसे फूटा भांडा

जमुई में फर्जी शिक्षक पर गिरी गाज, तीन बर्खास्त, वेतन की भी होगी वसूली