बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे बासुकीनाथ धाम मंदिर, बिहार चुनाव में मिली जीत पर कही ये बात
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बासुकीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव में मिली जीत पर बयान दिया.

Published : December 6, 2025 at 7:32 PM IST
दुमकाः बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा शनिवार को दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचे. उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की. पूजा करने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की.
पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा फौजदारी और जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने लोकतंत्र की एक मिसाल कायम की है. बिहार की जनता हमें बहुमत दिया और इस और हम लोग आगे बढ़ रहे हैं.
भारत को विश्व गुरु बनाएंगेः विजय कुमार सिन्हा
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एक संकल्प का संदेश है. भारत को विश्व गुरु बनाने को लेकर हम लोग आगे बढ़ भी चुके हैं. हर हाल में भारत को विश्व गुरु बनाना है. इसी कामना से बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं.

इसके पूर्व बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बासुकीनाथ मंदिर पहुंचने पर पंडा-पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें बाबा फौजदारी, माता पार्वती, बगलामुखी सहित मंदिर परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कराई. इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
ये भी पढ़ें-
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा, कहा- दूर करेंगे पलायन की समस्या
दुमका के बासुकीनाथ मंदिर में मनाया गया नवान्न पर्व, भोलेनाथ को लगाया गया नए अन्न का भोग
भोलेनाथ की शरण में मुख्य सचिव अलका तिवारी! बाबा धाम और बासुकीनाथ मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

