ETV Bharat / state

बिहार पुलिस में बंपर बहाली, विधानसभा में बोले सम्राट चौधरी, आरक्षण के तहत होगी अग्निवीर जवानों की नियुक्ति

सम्राट चौधरी ने पुलिस बल में बहाली की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए AI का भी इस्तेमाल होगा. पढ़ें..

Samrat Choudhary
बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 20, 2026 at 5:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृह विभाग के बजट पर चर्चा है. विभागीय मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बजट पर जवाब दिया. हालांकि विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया. इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हमारा विभाग लगातार काम कर रहा है. पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार उग्रवादी से मुक्त हो गया है.

पुलिस फोर्स में 31000 बहाली: सदन में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि केवल गृह विभाग में 60000 नौकरी देने का काम किया जाएगा. जल्द ही पुलिस बल में 31000 बहाली होगी. अग्निवीर के जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी. पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा. 1500 स्कूटी और 2.5 हजार मोटरसाइकिल खरीदेंगे. भागलपुर में नए मुक्ति कारगर का निर्माण किया जाएगा. सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी रसोई की शुरुआत की जाएगी. 40 पुलिस लाइन में शुरू की जाएगी. सभी पुलिस लाइनमें एक स्कूल खोला जाएगा.

एसएसजी में बम निरोधी दस्ता की व्यवस्था: सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस के आवासन के लिए 27 हजार लोगों के लिए 618 भवन बनाए जाएंगे. महिला सिपाही के लिए लगभग 1300 यूनिट बनाने की प्रक्रिया है. एसएसजी में बम निरोधी दस्ता की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि दो नया बटालियन इंडस्ट्री के लिए देने का काम करेंगे.

एआई और ईएफआईआर पर जोर: सम्राट चौधरी ने कहा कि AI का इस्तेमाल कर जनता को सुविधा देंगे. इसका इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि E-FIR का मामला हो या किसी बड़े अधिकारी से निर्देशित किए गए हो, जितने आवेदन आए उनमे 96.1 प्रतिशत आवेदन सही आए और उन पर केस दर्ज किया गया.

थाने में एसपी लगाएंगे जनता दरबार: गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस को सेंसेटाइज करने के लिए हर थाने में एसपी जाएंगे और वहां जनता दरबार लगाएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि हर छोटे से बड़े अधिकारी जनता दरबार लगाएंगे. हम एसपी की रिपोर्टिंग करा रहे, कितने दरबार लगा रहे और कितने मामलों का निष्पादन कर रहे हैं?

Samrat Choudhary
सीएम नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी (ETV Bharat)

"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार उग्रवादी से मुक्त हो गया है. हम एसपी की रिपोर्टिंग करा रहे हैं. कितने दरबार लगा रहे और कितने मामलों का निष्पादन कर रहे हैं, उसकी भी मॉनिटरिंग होगी. 31000 पुलिस बल में बहाली होगी. अग्निवीर के जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी. पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा. सभी पुलिस लाइनमें एक स्कूल खोला जाएगा."- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री, बिहार

पप्पू यादव पर क्या बोले?: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'सांसद कहते थे कि बिहार पुलिस चींटी तक नहीं मार सकती. एयरपोर्ट पर उतरे, उसके दो घंटे के भीतर गिरफ्तार हो गए. अब हाथी भी गिरफ्तार होकर अस्पताल जाते हैं. वो सिर्फ गलतबयानी करते हैं.'

ये भी पढ़ें: 'जब से नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह विभाग.. बिहार में अपराधी बेलगाम', तेजस्वी यादव का बड़ा हमला