'अगर गलत है तो कार्रवाई होगी', भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई गलत है तो उस पर कार्रवाई होगी.' पढ़ें खबर..

Published : June 25, 2026 at 5:38 PM IST
पटना: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर के कारण एक तरफ जहां आम लोगों उबाल है, वहीं दूसरी तरफ सूबे की सियासत गरमायी हुई. बीजेपी और एनडीए के नेता भी पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं. मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है. इस बीच पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर सार्वजनिक बयान दिया है.
एनकाउंटर पर सीएम का बयान: सम्राट चौधरी ने पटना में 'संविधान हत्या दिवस' पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबको न्याय मिले, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि भोजपुर मामले में हमने बिना देरी किए न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया.
"अभी भोजपुर में एक घटना घटी. तुरंत सरकार ने सबसे ऊपर के जो आयोग होते हैं, जुडिशियल कमिशन का गठन तुरंत करने का काम बिहार की सरकार ने किया है. चूकि न्याय मिले. कोई अगर गलत है तो उस पर कार्रवाई हो."- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'गरीबों को न्याय मिले, इसकी चिंता करना है. महिलाओं को सम्मान मिलना है, इसकी चिंता करना है. ये जो युवा पीढ़ी है, जेन-जी की चिंता है. उसके लिए समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा से लेकर रोजगार तक की चिंता हमलोगों की सरकार और मोदी जी सरकार करने वाली है.'
एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू: भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है. पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोग की टीम गुरुवार को बिलौटी गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली, साथ ही केस से जुड़े कागजात की जांच की.

क्या है मामला?: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी की 17 जून को एनकाउंटर में मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि भरत फायरिंग कर रहा था. ऐसे में आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. हालांकि परिजनों का आरोप है कि हथियार फेंकने के बावजूद पुलिस ने उसे गोली मारी है. वायरल वीडियो में भी भरत पिस्टल फेंकता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें:
जांच टीम के पीछे कौन था खड़ा.. जिसे देख भड़कीं भरत तिवारी की मां... बोली- 'पहचानते नहीं क्या?'
भरत तिवारी एनकाउंटर में एक्शन, SDPO और SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज
किस्मत में मरना लिखा था.. इसलिए मर गया', भरत तिवारी एनकाउंटर पर निलंबित SHO का बयान
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी की कहानी.. जिसके एनकाउंटर पर सवालों के घेरे में पुलिस और सरकार

