ETV Bharat / state

फिर यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, तैयारियों में जुटे अधिकारी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार पहली बार यात्रा पर निकलने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर..

Nitish Kumar
यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 7:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक बार फिर से यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. सीएम सचिवालय से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर डेट फाइनल किया जा रहा है. ऐसे सभी डीएम और एसपी को यात्रा को लेकर तैयारी करने का निर्देश दे दिया गया है.

कब से शुरू होगी यात्रा?: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल ठंड में यात्रा करते रहे हैं. वह अब तक एक दर्जन से अधिक यात्रा कर चुके हैं. बिहार में फरवरी में बजट सत्र शुरू हो सकता है. ऐसे में सत्र को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री की यात्रा की तिथि तय होगी. ऐसे में यात्रा को लेकर मंथन शुरू हो गया है.

Nitish Kumar
आम लोगों से मिल सकते हैं नीतीश कुमार (ETV Bharat)

सरकार बनने के बाद पहली यात्रा: मुख्यमंत्री अपनी यात्रा में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने के लिए बिहार के लोगों के प्रति आभार जताएंगे. विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आम लोगों से फीडबैक भी लेंगे.

तैयारियों में जुटे अधिकारी: वैसे इस यात्रा का क्या नाम होगा और कब से मुख्यमंत्री यात्रा की शुरुआत करेंगे? इस पर वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री के नजदीकी तैयारी कर रहे हैं. इस बार मुख्यमंत्री की यात्रा जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी. हालांकि पहले भी मुख्यमंत्री की यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त हो रखा जाता था लेकिन इस बार सीएम आम लोगों से मुलाकात करेंगे, इसकी संभावना कम ही है.

कब-कब यात्रा पर निकले नीतीश?: नीतीश कुमार ने पहली यात्रा जुलाई 2005 को 'न्याय यात्रा' के नाम से शुरू की थी. लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जनवरी 2009 को 'विकास यात्रा' निकाली. लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद जून 2009 से 'धन्यवाद यात्रा' शुरू की. दिसंबर 2009 को 'प्रवास यात्रा' निकाली. 2010 के विधानसभा चुनाव में जाने से पहले अप्रैल 2010 से 'विश्वास यात्रा' निकाली. विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद 2011 के अंत में 'सेवा यात्रा' निकाली. सितंबर 2012 से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की मांग को लेकर नीतीश कुमार ने 'अधिकार यात्रा' निकाली.

Nitish Kumar
2005 से अब तक कई यात्रा कर चुके हैं नीतीश (ETV Bharat)

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सीएम ने 'संकल्प यात्रा' की शुरुआत की और नवंबर 2014 से 'संपर्क यात्रा' की शुरुआत की. नवंबर 2016 से 'निश्चय यात्रा' निकाली. दिसंबर 2017 से 'समीक्षा यात्रा' निकाली. नीतीश कुमार ने दिसंबर 2019 में 'जल-जीवन-हरियाली यात्रा', दिसंबर 2021 को 'समाज सुधार यात्रा', जनवरी 2023 से 'समाधान यात्रा' और 2025 विधानसभा से पहले 'प्रगति यात्रा' निकाली.

ये भी पढ़ें:

बदल चुके हैं नीतीश कुमार! लोगों से संवाद बंद, कार्यकर्ताओं से मिलना कम और मीडिया से भी बनाई दूरी

2026 में नीतीश कुमार की सरकार और JDU की 10 बड़ी चुनौती?

किसके 'दबाव' में महागठबंधन छोड़कर NDA में लौटे थे नीतीश कुमार? सुशील मोदी की पत्नी ने कर दिया खुलासा