साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें बिहार के इन शहरों में कितने बजे दिखेगा 'ब्लड मून'
आइए जानते हैं चंद्रग्रहण का समय कब से कब तक रहने वाला है. बिहार के शहरों में यह नजारा कब दिखेगा. पढ़ें

Published : March 3, 2026 at 9:53 AM IST
पटना: फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा में आज साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण है. बिहार के भी कई हिस्सों से आज चंद्रग्रहण दिखाई देगा. चंद्रग्रहण का आरंभ दोपहर 3:20 बजे होगा. यह भारत में ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रोदय के साथ इसे देखा जा सकेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित राजन उपाध्याय ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे.
चंद्रग्रहण का समय: पटना के ज्योतिषाचार्य पंडित राजन उपाध्याय के मुताबिक, फाल्गुण मास की पूर्णिमा तिथि को 3 मार्च 2026 मंगलवार को चंद्रग्रहण लगेगा. चंद्रग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. चंद्रग्रहण 3 घंटे 20 मिनट रहेगा.
चंद्रग्रहण का सूतक काल: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक काल के दौरान जप, तप, हवन और मंत्र जाप जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस समय केवल पूजा-पाठ और साधना की जाती है. ग्रहण के दौरान उत्सव, भोजन और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं.
''यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा पर पड़ती है. इस कारण चंद्रमा कुछ समय के लिए गहरे लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. इस अद्भुत खगोलीय घटना का अनुभव करने के लिए लोग उत्सुक हैं, क्योंकि यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि खगोल विज्ञान के प्रेमियों के लिए भी एक विशेष अवसर है.'' - पंडित राजन उपाध्याय, ज्योतिषाचार्य
भारत में ग्रहण का समय
ग्रहण का प्रारंभ: दोपहर 15:20 बजे
पूर्णता का प्रारंभ: शाम 16:34 बजे
पूर्णता की समाप्ति: शाम 17:33 बजे
ग्रहण की समाप्ति: शाम 18:47 बजे
बिहार के इन जिलों में कैसा दिखेगा नजारा : ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में भी चंद्रग्रहण का आंशिक असर देखा जा सकता है. आइये जानते है कि इन जिलों में कब से कब तक चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है.
पटना में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:05 से शाम 6:46
भागलपुर में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 5:59 से शाम 6:46
गया में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:04 से शाम 6:46
दरभंगा में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:00 - शाम 6:46
बेगूसराय में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:00 - शाम 6:46
मुजफ्फरपुर में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:02- शाम 6:46
बक्सर में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:08 - शाम 6:46
आरा में चंद्रग्रहण दिखने का समय - शाम 6:07- शाम 6:46
ये भी पढ़ें-
राष्ट्रकवि दिनकर की नजरों में 'बिहार का वृंदावन', भिरहा गांव के पोखर में घोली जाती है रंग
2 या 3 मार्च.. होलिका दहन कब है?, पंडितों से जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
यहां खेली गई थी पहली होली! हिरण्यकश्यप के इसी किले में जली थी उसकी बहन होलिका

