ETV Bharat / state

'बिहार में जाति देखकर किया जा रहा एनकाउंटर' विपक्ष का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

पटना एनकाउंटर पर आरजेडी ने सवाल उठाए हैं. विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जाति विशेष को टारगेट किया जा रहा है.

RJD attacks Patna encounter
पटना एनकाउंटर पर RJD का हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 11, 2026 at 12:59 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी की. विधानसभा पोर्टिको में पोस्टर लेकर विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार गूंगी बहरी हो गई है. राजद के सदस्यों ने कहा कि नीतीश सरकार हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए. साथ ही आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने पटना में बुधवार को सुबह-सुबह हुए एनकाउंटर को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है.

पटना एनकाउंटर पर RJD का हमला: पटना में बुधवार की सुबह पुलिस ने राजीव कुमार उर्फ सूर्या के पैर में गोली मारी है. पुलिस के इस एनकाउंटर को लेकर आरजेडी ने हमला बोला है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस सरकार में जाति विशेष को टारगेट किया जा रहा है और एनकाउंटर हो रहा है. ये (सत्ता पक्ष) ना किसी को बचाते हैं और ना किसी को फंसाते हैं, लेकिन जाति विशेष के अपराधी को बचाते हैं और उसकी तरह से चिन्हित करके फंसाते हैं.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

"मोकामा, बाढ़, नालंदा से अपराध डील हो रहा है. उसको संरक्षण दिया जा रहा है. एक जाति धर्म के लोग को गोली मारी जा रही है. क्या एक ही जाति के लोग अपराधी होते हैं? हत्या राम कर रहा है और रहीम को फंसा दिया जाता है. सरकार भी रहीम को जेल भेज रही है."- भाई वीरेंद्र, आरजेडी विधायक

सीपीएम ने किया समर्थन: अपराधी के एनकाउंटर पर सीपीएम विधायक अजय कुमार ने भाई वीरेंद्र के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि , जाति बिहार की सच्चाई है. बिहार के अंदर जाति की जड़ बहुत मजबूत है और यहां जाति के अंदर संरक्षण दिए जाते है. लेकिन किस जाति में अपराधी नहीं है?

अपराधियों के बीच में भेदभाव: उन्होंने आगे कहा कि एक अस्पताल में घुसकर गोली मारी जाती है, क्यों नहीं उस अपराधी का एनकाउंटर हुआ? जो बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना करता है, उसका एनकाउंटर क्यों नहीं होता है? अपराधियों के बीच में भेदभाव सरकार को नहीं करना चाहिए, इसका गलत संदेश जाता है.

RJD attacks Patna encounter
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन (ETV Bharat)

"यहां जाति के आधार पर अपराधियों को संरक्षण दिए जाते है, अगर ऐसा नहीं होता तो जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में नियम बदलकर अपराधियों को क्यों छोड़ा गया. आप देख लीजिए अब एक बार फिर एक बड़े अपराधी को जेल से बाहर निकालने की कोशिश हो रही है."- अजय कुमार, सीपीएम विधायक

राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग: पूर्व शिक्षा मंत्री और राजद विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में नारी शक्ति का अपमान हो रहा है. प्रतिदिन हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. छोटी-छोटी बच्चियों को शिकार बनाया जा रहा है. इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए.

"2 दिन पहले मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर जिस प्रकार से बयान दिया यह नारी शक्ति का अपमान है. सरकार पूरी तरह से ध्वस्त है. बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है."- चंद्रशेखर, आरजेडी विधायक

सत्ता पक्ष का पलटवार: वहीं एससी एसटी मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि "बिहार में सुशासन का राज है. पहले वाला शासन नहीं है, जब मुख्यमंत्री आवास से फिरौती मांगे जाते थे. कोई भी घटना होती है तुरंत एक्शन होता है."

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर: दरअसल पटना में बुधवार सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई की थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि सूर्या रंगदारी वसूलने के लिए गायघाट आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी. इसी बीच अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में खाजेकला थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले राजीव कुमार उर्फ सूर्या के पैर में गोली लगी, जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें

बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, STF ने कुख्यात को मारी गोली

'बिहार के विकास के लिए जो कुछ भी मेरी भूमिका होगी उसे मैं निभाऊंगा', विधानसभा में बोले नितिन नबीन

विदेशी नागरिकों के बिहार में आने का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठा

'ई जो लड़की है..' बिहार विधान परिषद में CM नीतीश और राबड़ी देवी में तीखी नोकझोंक