ETV Bharat / state

पटना के 14 विधानसभा सीट के नतीजे: NDA का दिखा 'दम', जानें किसने जीतीं कितनी सीट?

पटना की 14 विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है. यहां अधिकतम सीटों पर एनडीए उम्मीदवार विजयी हुए हैं.

patna
पटना के 14 विधानसभा सीट के नतीजे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 14, 2025 at 6:21 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/ पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर दिखाई पड़ रहा है. अब तक आए रुझानों में नीतीश कुमार एक बार फिर से सत्ता पर लौटते दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं, इंडिया ब्लॉक शर्मनाक हार की ओर बढ़ रहा है. वहीं, अगर बात करे पटना के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभा सीट का तो यहां भी एनडीए जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है.

इन सीटों में मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम शामिल हैं, जहां अधिकतर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2025 में पटना जिले में 59.02 प्रतिशत मतदान हुआ था.

मोकामा सीट पर अनंत सिंह की जीत
अगर बात करें मोकामा सीट की तो यहां एनडीए उम्मीदवार अनंत सिंह मैदान ने 29 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है. अनंत सिंह जेडीयू के टिकट से मैदान में थे. उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी वीणा देवी को शिकस्त दी है. बता दें कि वीणा देवी ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. वह सूरजभान सिंह की पत्नी है और पूर्व सांसद हैं. वहीं, जन सुराज के प्रियदर्शी पियूष ने यहां से अपनी किस्मत अपनाई थी.

बाढ़ सीट पर किसने मारी बाजी
बाढ़ विधान सभा सीटसे एनडीए खेमे से बीजेपी की टिकट पर सियाराम सिंह मैदान में उतरे, जबकि महागठबंधन ने आरजेडी की टिकट पर करणवीर सिंह यादव को मैदान में उतारा था. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए आकंड़ों के मुताबिक सियाराम सिंह ने कर्णवीर सिंह यादव को 24 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है.

एलजेपी (राम विलास) के खाते में बख्तियारपुर सीट
बख्तियारपुर सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस दौरान अरुण सिंह ने महज 981 वोट से जीत दर्ज की. सीट से जन सुराज पार्टी के वाल्मीकि सिंह भी मैदाम में थे, जो महज 6581 वोट पाने में सफल रहे.

दीघा सीट का परिणाम
दीघा सीट पर भाजपा के संजीव चौरसिया और सीपीआई-एमएल की दिव्या गौतम के बीच मुकाबला था, जबकि जन सुराज ने रितेश रंजन को मैदान में उतारा था. चुनाव आयोग के मुताबिक सीट पर संजीव चैरसिया 59 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है. गौरतलब है कि यहां इस बार 42.76 प्रतिशत मतदान हुए था.

बांकीपुर पर बीजेपी की जीत
बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के नितिन नवीन ने 51 हजार से ज्यादा वोटों पर जीत दर्ज की है. बता दें कि नवीन का मुकाबला आरजेडी की रेखा कुमारी से था. इसके अलावा जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी भी सीट से मैदान में थी. सीट पर 41.32 प्रतिशत मतदान हुआ था.

कुम्हरार सीट बीजेपी के खाते में
कुम्हरार सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार ने करीब 47 हजार वोट से जीत दर्ज की है. उनका मुकाबला कांग्रेस के इंद्रदीप चंद्रवंशी और जन सुराज से प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा से था. इस बार यहां सबसे कम 40.17 प्रतिशत मतदान हुआ था.

पटना साहिब सीट का रिजल्ट
पटना साहिब सीट पर बीजेपी के रत्नेश कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार सशांत शेखर को 38 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. यहां इस बार 60.29 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं, जन सुराज की विनीता मिश्रा महज 5263 वोट पाने में सफल रहीं.

फतुहा सीट पर क्या रहा परिणाम
पटना की फतुहा विधानसभा सीट पर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार डॉ रमानंद ने लगभग 8 हजार वोट से एलजेपी (राम विलास) की रूपा कुमारी को हरा दिया है. यादव आरजेडी के टिकट पर मैदान में थे. वहीं, जनसुराज के राजू कुमार 8598 वोट पाने में सफल रहे.

Ram
दानापुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव की जीत (ANI फाइल फोटो)

दानापुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री की जीत
दानापुर सीट भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने आरजेडी के वर्तमान विधायक रीतलाल यादव को हरा दिया है. रामकृपाल यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उन्हें कुल 119877 वोट मिले, जबकि रीत लाल 90 हजार से अधिक वोट पाने में सफल रहे. यहां 58.51 प्रतिशत मतदान हुआ था.

मनेर सीट पर आरजेडी के खाते में
मनेर सीट पर महागठबंधन से आरजेडी के वर्तमान विधायक भाई वीरेंद्र और एनडीए से लोजपा रामविलास के जितेंद्र यादव के साथ-साथ तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल के शंकर कुमार के बीच मुकाबला था. हालांकि, जीत आरेजेडी के भाई बिरेंद्र को मिली, जिन्हें कुल 110798 वोट मिले, जबकि एलजेपी (राम विलास) के जितेंद्र यादव 90 हजार के अधिक वोट पाने में सफल रहे.

shyam
फुलवारी सीट पर जेडीयू के श्याम रजक जीते (ANI फाइल फोटो)

फुलवारी सीट पर जेडीयू का कब्जा
फुलवारी सीट पर जेडीयू के श्याम रजक जीत गए हैं. उनका मुकाबला महागठबंधन से भाकपा माले के वर्तमान विधायक गोपाल रविदास से था. वहीं, जनसुराज पार्टी के शशिकांत प्रसाद भी यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे थे.

जेडीयू की झोली में मसौढ़ी
मसौढ़ी सीट पर आरजेडी की वर्तमान विधायक रेखा देवी हार गई हैं. उन्हें जेडीयू के अरुण मांझी ने 7643 वोट से शिकस्त दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक मांझी के कुल 106505 वोट मिले, जबकि रेखा देवी के खाते में 98862 वोट आए.

सीपीआई-एमएल ने जीती पीलीगंज सीट
पालीगंज पर भाकपा माले के वर्तमान विधायक संदीप सौरभ ने लोजपा (राम विलास) के सुनील कुमार को 6655 वोट से हरा दिया है. संदीप को जहां 81105 वोट मिले. वहीं, सुनिल कुमार को 74450 वोट पाने में कामयाब रहे.

बिक्रम‌ सीट पर किसकी जीत?
बिक्रम‌ सीट पर बीजेपी के सिद्धार्थ सौरव ने 5601 वोट से कांग्रेस के अनिल कुमार को मात दी. सिद्धार्थ ने जहां 101189 वोट हासिल किए. वहीं, अनिल कुमार को 95888 वोट मिले, जबकि जुन सुराज के अजित कुमार 4937 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar Election Results: BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर बोलीं- ये सभी की जीत है