ETV Bharat / state

किस बात का गुस्सा..? बिहार में सिर धड़ से अलग कर सड़क पर फेका तो भीड़ ने आरोपी को मार डाला

बिहार में एक शख्स का सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी गई. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और फिर..पढ़ें-

अररिया में डबल मर्डर
अररिया में डबल मर्डर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 9, 2026 at 2:00 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अररिया: बिहार के अररिया में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. एक शख्स ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया. यही नहीं उस सिर को बीच सड़क पर रख दिया. वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर जबरदस्त पिटाई कर दी. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पार्किंग विवाद में हुई हत्या : अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने फारबिसगंज में हुए इस खौफनाक हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह पार्किंग को लेकर हुए एक मामूली विवाद के कारण हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्तू बेचने वाले रवि चौहान ने एक पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन पर खंजर से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. फिर लोगों की भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला.

जितेंद्र कुमार, एसपी, अररिया (ETV Bharat)

"सत्तू बेचने वाले से पार्किंग विवाद के कारण पिकअप ड्राइवर में कहा सुनी हुई. फिर सत्तू बेचने वाले शख्स ने पिकअप ड्राइवर का सिर धड़ से अलग कर दिया. स्थानीय लोगों ने सत्तू बेचने वाले आरोपी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला. इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह से बचें. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. किसी को कोई भी जानकारी चाहिए तो वह हमसे या हमारी पुलिस टीम को फोन करके ले सकता है.''- जितेंद्र कुमार, एसपी, अररिया

अररिया में डबल मर्डर! : दरअसल, सत्तू बेचने वाले शख्स और पिकअप ड्राइवर के बीच विवाद हुआ. धीरे-धीरे घटना ने हिंसात्मक रुख धारण कर लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्तू बेचने वाले शख्स ने पिकअप ड्राइवर को चाकुओं से गोदा फिर छाती पर बैठकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. यही नहीं सिर को बीच सड़क पर रखकर अपना रौब दिखाया. देखते-ही-देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

अररिया में डबल मर्डर!
अररिया में डबल मर्डर! (ETV Bharat)

आरोपी को भीड़ ने मारा : वारदात के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया. लोगों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना फारबिसगंज के कृषि बाजार समिति के मुख्य द्वार गेट संख्या दो के पास घटित हुई है.

इलाके में तनाव और गुस्सा : पूरे इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया. आरोपी भी मर चुका है इसलिए हत्या की वजह का पता जल्दी नहीं चल सका. पुलिस ने जांच के बाद इसके पीछे सत्तू दुकान के पास वाहन खड़े करने को लेकर विवाद हुआ और मामला तूल पकड़ लिया. नौबत यहां तक आ गई कि आरोपी ने पिकअप ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी.

घटनास्थल पर लोगों को समझाती पुलिस
घटनास्थल पर लोगों को समझाती पुलिस (ETV Bharat)

स्थानीय लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन : स्थानीय लोगों शव को सुभाष चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर प्रदर्शन किया. घटना को तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जिले के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. हत्या से इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फारबिसगंज में कैंप कर रही है.

"घटना को देखते हुए एतिहात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. मौके पर फारबिसगंज, जोगबनी, फुलकाहा, बथनाहा, रानीगंज, सिमराहा, घूरना, बसमतिया, नरपतगंज सहित अन्य थाना के थानाध्यक्ष फारबिसगंज में कैंप कर रहे हैं."- जितेन्द्र कुमार, एसपी, अररिया

ये भी पढ़ें-