ETV Bharat / state

बिहार के 11 IAS अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी, लिस्ट में दो DM भी शामिल

बिहार के 11 आईएएस अधिकारी 25 दिनों के प्रशिक्षण के लिए मसूरी जाएंगे. इनमें दो जिलाधिकारी भी शामिल हैं. पढ़ें..

Bihar IAS officers
बिहार के 11 आईएएस अधिकारी ट्रेनिंग पर जाएंगे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 29, 2026 at 2:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी 25 दिनों की ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी जाएंगे. बिहार सरकार ने अनिवार्य मध्यकालीन प्रशिक्षण चरण 3 में भाग लेने के लिए भी अधिकारियों को अनुमति दे दी है. ट्रेनिंग पर जाने वाले अधिकारियों में 2015 , 2016 और 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. दो जिला के जिलाधिकारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कौन-कौन जाएंगे ट्रेनिंग पर?: प्रशिक्षण पर जाने वालों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के विनय कुमार हैं, जो अभी भवन निर्माण विभाग में अपर सचिव है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अभय कुमार सिंह भी ट्रेनिंग पर जाएंगे. वह सहकारिता विभाग में अपर सचिव हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के ही अमित कुमार है, जो बिहार तकनीकी सेवा आयोग में अपर सचिव के पद पर हैं.

Bihar IAS officers
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना (ETV Bharat)

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के ही राशिद कलीम अंसारी हैं, जो सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं. 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के विजय कुमार भी ट्रेनिंग पर जाएंगे जो शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के राजेश परिमल हैं, जो मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं.

दो डीएम भी जाएंगे ट्रेनिंग पर: इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के रिची पांडे हैं, जो सीतामढ़ी के जिलाधिकारी हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अंशुल कुमार भी ट्रेनिंग पर जाएंगे, वह पूर्णिया के जिलाधिकारी हैं.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के वैभव चौधरी का भी नाम है, जो स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर हैं. 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार हैं, जो ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं.

विभाग ने जारी की अधिसूचना: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी अभय झा हैं, जो ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं. मसूरी में इन सब अधिकारियों की ट्रेनिंग 11 मई से 5 जून तक होगा इनकी ट्रेनिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. एक साथ कई अधिकारियों के ट्रेनिंग पर जाने से सरकार के कामकाज पर भी असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के 5 चहेते IAS-IPS दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर गए, जानें सभी का नाम