ETV Bharat / state

अब घर बैठे बिजली बिल की समस्या होगी दूर, टोल-फ्री नंबर और WhatsApp से सुधारें अपनी शिकायत!

विशेष बिल संशोधन कैंप 31 अगस्त तक, उठाएं फायदा.

विशेष बिल संशोधन कैंप 31 अगस्त तक, उठाएं फायदा
विशेष बिल संशोधन कैंप 31 अगस्त तक, उठाएं फायदा (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 30, 2026 at 8:09 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: अगर आप पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दायरे में आने वाले यूपी वेस्ट में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. आप अपनी बिल समेत अन्य समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. PVVNL की तरफ से 31 अगस्त तक उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं.


फैसला ऑन द स्पॉट!: बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग ने विशेष बिल संशोधन कैंपों का आयोजन किया है. अब 31 अगस्त 2026 तक ही अब पश्चिमांचल डिस्कॉम क्षेत्र में विशेष बिल संशोधन कैंपों का आयोजन होगा.

कैंपों में उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है. उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जा रहा है. इन विशेष कैंपों का आयोजन खंडीय, उपखंडीय समेत सहायक अभियंता (वितरण/वाणिज्य) एवं अधिशासी अभियंता (वितरण/वाणिज्य) कार्यालयों में किया जा रहा है.- रवीश गुप्ता, एमडी

घर बैठे करिए शिकायत: आप घर बैठे भी शिकायत कर सकते हैं. उपभोक्ताओं के पास कई ऑप्शन हैं. टोल फ्री नंबर 1912 और WhatsApp Chatbot नंबर 7859804803 के माध्यम से भी घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी जा रही है. इन विशेष कैंपों में बिल संबंधी समस्याओं के साथ-साथ विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान की सुविधा है.



इस महीने में 14 जिलों में कैंपों के माध्यम से अब तक 17 हजार 681 शिकायतें आई थीं, जबकि इनमें में से 17,384 का समाधान किया गया है. इस तरह लगभग 98 प्रतिशत शिकायतों का सफलता पूर्वक निवारण किया गया है.- एचके सिंह, मीडिया प्रभारी, PVVNL

विशेष बिल संशोधन कैंप का आयोजन
विशेष बिल संशोधन कैंप का आयोजन (Photo Credit: ETV Bharat)

इन जिलों को फायदा: PVVNL के अंतर्गत यूपी वेस्ट के जो 14 जिले आते हैं. उनमें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा (ज्योतिबा फुले नगर), संभल, शामली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं.

उपभोक्ता अपने विद्युत बिल, मीटर एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इन कैंपों में पहुंच सकते हैं. मीटर एवं नो-स्मार्ट मीटर, मीटर संबंधी शिकायतों, टैरिफ परिवर्तन, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी अपडेट कराई जा सकती है. अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित समस्याओं के लिए भी विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: मेडा की ई-नीलामी की तारीखें तय: 12 सितंबर से लगेगी बोलियां, जानें पूरा शेड्यूल