ETV Bharat / state

तुलार गुफा क्षेत्र में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, फोर्स ने दो IED किए निष्क्रिय, बड़े नुकसान की थी प्लानिंग

दंतेवाड़ा के तुलार गुफा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. फोर्स ने नक्सलियों के दो IED को बरामद कर निष्क्रिय किया है.

Big Naxalite conspiracy foiled in Tular cave
तुलार गुफा क्षेत्र में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 5:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा के तुलार गुफा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. लगातार चलाए जा रहे सर्च एवं एंटी-नक्सल अभियान के तहत पुलिस की टीम ने ग्राम तोड़मा, ग्राम गोमटेर और तुलार गुफा के घने वन क्षेत्रों से नक्सलियों के छिपाए गए डंप को बरामद किया है. फोर्स का अभियान एसपी गौरव राय और आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में संचालित किया गया. विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया, जिसने क्षेत्र में व्यापक डी-माइनिंग और तलाशी अभियान चलाया.

मुखबिर से मिली थी IED की सूचना

26 फरवरी 2026 को बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तोड़मा और तुलार गुफा के आसपास के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी लगाने की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दंतेवाड़ा DRG और थाना बारसूर की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया. घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने बेहद सतर्कता से डी-माइनिंग प्रक्रिया अपनाई ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके.

फोर्स ने दो IED किए निष्क्रिय (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के छिपाकर रखे गए विस्फोटक डंप का पता चला, जिसमें 5–5 किलो वजन वाले दो प्रेशर कुकर IED बरामद किए गए. इनमें प्रेशर कुकर में फिट विस्फोटक, 15 मीटर लंबा वायर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर समेत अन्य ब्लास्टिंग सामग्री बरामद की गई. इसका इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था.BDDS टीम ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सभी विस्फोटक सामग्रियों को निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की.

मुखबिर से प्राप्त सूचना बेहद महत्वपूर्ण थी. उसके आधार पर हमारी टीमों को तत्काल क्षेत्र में भेजा गया. सर्चिंग के दौरान मिली दो भारी IED नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को उजागर करती हैं. सौभाग्य से इन्हें समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे सुरक्षा बलों और आम जनता को संभावित खतरे से बचाया जा सका - गौरव राय,एसपी

फोर्स को मिली बड़ी सफलता


एसपी के मुताबिक दंतेवाड़ा पुलिस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को खत्म करने के लिए लगातार और सघन अभियानों का संचालन कर रही है.आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. अभियान का महत्व और स्थिति पर प्रभाव यह बरामदगी क्षेत्र में नक्सलियों की चालों को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत देती है. नक्सली सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की योजना बना रहे थे.लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. यह सफलता दंतेवाड़ा DRG और थाना बारसूर द्वारा चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियानों में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.


DVCM मल्लेश समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, सरकार की पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

पुनर्वास नक्सल नीति के तहत 10 करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित, 2900 से ज्यादा नक्सली पुनर्वासित: विजय शर्मा

होली से पहले दुर्ग पुलिस की ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई, अलग-अलग थाना इलाके से 8 तस्कर हेरोइन बेचते गिरफ्तार