ETV Bharat / state

फरवरी में सताने लगी गर्मी की चुभन, मार्च से पहले ही तपने लगा मौसम, क्लाइमेट चेंज का असर

छत्तीसगढ़ में इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.मौसम विभाग की माने तो क्लाइमेट चेंज का असर राज्य में देखने को मिलेगा.

severe heat in Chhattisgarh
फरवरी में सताने लगी गर्मी की चुभन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 16, 2026 at 4:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी की शुरुआत मार्च महीने से होती है, लेकिन इस बार गर्मी फरवरी के दूसरे सप्ताह से देखने को मिल रही है.अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक चल रहा है. पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लेकर 32 डिग्री के करीब पहुंच गया है. लोगों को अभी से गर्मी महसूस होने लगी है.

2026 में भीषण गर्मी की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 10 से 15 दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है. इस बार भीषण गर्मी के समय अधिकतम तापमान मध्य छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. सन 1995 में रायपुर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा था. वहीं रायपुर में फरवरी 2016 में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक दर्ज किया गया था.



सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है तापमान

मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आज की तारीख में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है. उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 28 और 29 डिग्री के करीब है. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 31 और 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

फरवरी में सताने लगी गर्मी की चुभन (Etv Bharat)

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है. आने वाले 10 से 15 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है. फरवरी के आखिरी तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है- बीके चिंधालोरे, मौसम वैज्ञानिक



रायपुर में पिछले 10 साल में फरवरी माह का अधिकतम तापमान


21 फरवरी 2016 अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री
22 फरवरी 2017 अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री
26 फरवरी 2018 अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री
25 फरवरी 2019 अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री
22 फरवरी 2020 अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री
28 फरवरी 2021अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री
27 फरवरी 2022 अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री
23 फरवरी 2023 अधिकतम तापमान 36.02 डिग्री
20 फरवरी 2024 अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री
28 फरवरी 2025 अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी मई और जून के महीने में पड़ती है. इस साल भी मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. सन 1995 में गर्मी के दिनों में रायपुर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है लेकिन अभी से गर्मी पड़ रही है. क्लाइमेट चेंज की वजह से इस तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है.


वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी, राजस्थान से दो ठग गिरफ्तार, जानिए कैसे रह सकते हैं सतर्क

बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, इस बार 27,260 स्टूडेंट्स होंगे शामिल

पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक इलाके में अफरा तफरी