रोहतक में निकाय चुनाव पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, 'जो BJP उम्मीदवार को हराये, उसे ही वोट दें'
रोहतक में भूपेंदर हुड्डा ने BJP उम्मीदवार को निकाय चुनाव में हराने वाले व्यक्ति को वोट करने की अपील की.

Published : May 6, 2026 at 8:30 PM IST
रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को रोहतक दौरे पर थे. उनके विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सापला किलोई में कांग्रेस चुनाव चिन्ह पर निकाय चुनाव नहीं लड़ रही है. इसी बीच उन्होंने निकाय चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "अब तक लोगों का रुझान कांग्रेस के समर्थन में है." आगे उन्होंने कहा कि "निकाय चुनावों में जो उम्मीदवार भाजपा को हराये उसे ही जनता वोट करे मैं यही अपील करता हूं."
'ममता बनर्जी के साथ वहां इसाफ नहीं हुआ है': पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के द्वारा इस्तीफा न देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा इस्तीफा देना जरूरी नहीं है." उन्होंने बंगाल चुनाव में आयोग के रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि "ममता बनर्जी के साथ वहां इसाफ नहीं हुआ है."
केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा हैः केरल में हुई कांग्रेस की जीत पर कहा कि "कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा है. कांग्रेस की स्थिति वैसी ही जैसे पहले थी यानि मजबूत है." भाजपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि "जनहित के मुद्दे छोड़ बीजेपी सेलिब्रेशन करने में मस्त है."
बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है: कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपो पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विनेश फोगाट के समर्थन में हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बेटियों के प्रति गलत रवैया कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपो के बाद बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.
'जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को ऐसी प्रतिक्रिया शोभा नहीं देता है': कुलदीप बिश्नोई प्रकरण को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि "जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को चौधरी भजनलाल और चौधरी बंसीलाल के प्रति ऐसी प्रतिक्रिया देना शोभा नहीं देता है." उन्होंने कहा कि "यदि कुलदीप बिश्नोई मेरे पास आते हैं तो मैं उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का काम करूंगा." उन्होंने बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वक्त के बगावती सुर पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि "कुलदीप से ही सवाल करें. जो कुलदीप वत्स ने महसूस किया हो सकता है इस पर वह बयान दे रहे हों."

