ETV Bharat / state

"हरियाणा के "लंग्स" को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया", भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा ने बताया जनता की जीत

अरावली पर्वत को लेकर आए सुप्रीम फैसले को कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा ने जनता की जीत करार दिया है.

Bhupinder Hooda and Deepender Hooda spoke on the Supreme Court decision regarding the Aravalli Mountains
"हरियाणा के "लंग्स" को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया" (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 29, 2025 at 8:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक/सिरसा : अरावली की पहाड़ियों को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा ने खुशी जताते हुए इसे जनता की जीत बताया है.

"हरियाणा के फेफड़े हैं अरावली पर्वत" : अरावली की पहाड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर जो स्टे लगाया है उसे लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसके लिए आभार जताया है. उनका कहना है कि ये एक ऐतिहासिक फैसला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट बहुत कम मामलों में स्वत संज्ञान लेता है. इस मामले को लेकर देश के बहुत से प्रदेशों से लोगों की आवाजें उठ रही थी. अब सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला ही अरावली को बचाएगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी नोटिस दिया था, लेकिन वो मंजूर नहीं हुआ. वे चाहते हैं कि हरियाणा सरकार अपना स्टैंड क्लियर करें कि सुप्रीम कोर्ट में उनका क्या स्टैंड है. उन्होंने कहा कि अरावली पर्वत एक तरह से हरियाणा के फेफड़े हैं. अगर फेफड़े खराब हो जाते हैं तो बहुत ज्यादा नुकसान होता है.

भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा ने बताया जनता की जीत (Etv Bharat)

"जनता की हुई जीत" : वहीं सिरसा पहुंचे कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस फैसले को जनता की जीत बताया है. आगे उन्होंने कहा कि सरकार अरावली को खनन माफिया और रियल एस्टेट माफिया को बेचने की तैयारी कर रही थी, लेकिन सरकार की बदनीयती पकड़ी गई क्योंकि इसके खिलाफ पूरे देश से आवाज़ उठी और कांग्रेस ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दी थी. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी अब इस मामले में इकोलॉजिकल बैलेंस, पर्यावरण और प्रदूषण के बीच में संतुलन बनाते हुए अगली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का काम करेगी.