ETV Bharat / state

उपचुनाव, पेपर लीक, खाद संकट और प्रशासनिक विवाद पर तीखा हमला, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहे.

Bhupesh Baghel Visit to Durg
भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 1, 2026 at 7:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए उपचुनाव, किसानों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकार को घेरा.

उपचुनाव को लेकर गंभीर आरोप

उपचुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पद रिक्त होने के बाद अब उपचुनाव कराया जा रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष चुनाव में धनबल और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं.

भूपेश बघेल का बीजेपी सरकार पर निशाना (ETV BHARAT)

पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरा

सीबीएसई परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने की बात की जाती है, लेकिन पिछले 15 दिनों में चार पेपर लीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार एक परीक्षा तक सुचारू रूप से नहीं करा पा रही है.

''खाद के साथ ही बिजली और इंधन संकट''

किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि खेती-किसानी का समय शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को डीएपी, यूरिया और पोटाश जैसी आवश्यक खाद उपलब्ध नहीं हो रही है. बिजली और ईंधन संकट भी गहराता जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी है, जिससे आम जनता और विद्यार्थियों को भी परेशानी हो सकती है.

शासन प्रशासन की स्थिति चिंताजनक-भूपेश बघेल

प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवादों का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में शासन-प्रशासन की स्थिति चिंताजनक है. वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

एक ही परिवार के लोगों की मौत पर दुख जताया

हिमाचल प्रदेश में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की घटना पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया. बघेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने से बात की थी. उन्होंने कहा कि शव काफी गहरी खाई में थे, जिन्हें निकालने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए.

तहसीलदार संघ का कलम बंद काम बंद, राजस्व सचिव से संघ की हुई मीटिंग, मंत्री बोले जल्द निकलेगा समाधान

‘जो करना है कर लो’ कहने वाला जनपद CEO सस्पेंड, दुर्ग के जन समस्या निवारण शिविर में की थी बदतमीजी