ETV Bharat / state

गुटबाजी कांग्रेस की कमजोरी नहीं ताकत, साय सरकार ने काटे लाखों राशन कार्ड- भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला है. राशन कार्ड और धान खरीदी के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा है.

Bhupesh Baghel statement on Congress
गुटबाजी कांग्रेस की कमजोरी नहीं ताकत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 6:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार पूर्व सीएम भूपेश बघेल सूरजपुर पहुंचे.जहां उन्होंने कांग्रेस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की.इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े मौजूद रहे.इस सम्मेलन में पूर्व सीएम ने राशन कार्ड, धान खरीदी, मनरेगा और मतांतरण को लेकर सरकार पर हमला बोला.

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है. किसानों के रकबे काट दिए जा रहे हैं. वन अधिकार पट्टा में धान खरीदी नहीं हो रही है. किसानों का भुगतान भी रोक दिया गया है और उन्हें टोकन मिलने में भी कठिनाई हो रही है. धान का पिछले वर्ष का भी अभी तक उठाव नहीं हो पाया है. इस सत्र में भी उठाव ना होने से राइस मिलर्स परेशान हैं.

गुटबाजी कांग्रेस की कमजोरी नहीं ताकत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

साय सरकार ने काटे लाखों राशन कार्ड

भूपेश बघेल ने कहा कि साय सरकार ने अवैध रूप से लाखों राशन कार्ड काटे हैं. ऐसे राशन कार्ड जिसमें बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है और अब जो नए शादीशुदा परिवार बन रहे हैं उनके भी राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं. हमारी सरकार में शादी होने के बाद ही परिवार का राशन कार्ड अलग बनाया जाता था. आज दम है तो जाकर राशन कार्ड बना कर दिखाइए.

राशन कार्ड से वंचित करने काम सरकार ने किया है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है. वहीं बिजली बिल का दर बढ़ा हुआ है, मनरेगा में हो रहे कार्य को बंद कर दिया गया है जिसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी - भूपेश बघेल, पूर्व सीएम छग

गुटबाजी कांग्रेस की कमजोरी नहीं ताकत

गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि गुटबाजी कमजोरी नहीं कांग्रेस की ताकत है. कोई ना कोई कार्यकर्ता किसी न किसी नेता से जुड़ा ही हुआ होता है इसमें गुटबाजी वाली बात नहीं है. उन्होंने धर्मांतरण पर हुए विवाद को लेकर कहा कि सभी लोगों को अधिकार है कि वह अपने घर वालों का अंतिम संस्कार अपने रीति-रिवाज से करें इसको लेकर जो बवाल हुआ या पुलिस का मामला था, सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए.सरकार को बताना चाहिए कि उसने इस दिशा में क्या काम किया है.

वही गृहमंत्री विजय शर्मा को लेकर भी कहा कि उनसे प्रदेश संभल नहीं रहा है और क्राइम रेट बढ़ती जा रही है. वहीं बीफ जैसे संवेदनशील मामले पर भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गौ माता के सबसे बड़े भक्त अपने आप को कहते हैं और बीफ कंपनियों से सबसे ज्यादा चंदा भी यही लेते हैं.

बंगाल में हिंसा-भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता देगी जवाब, प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह

निर्माण कार्य की गुणवत्ता के मामले में किसी तरह का नहीं होगा समझौता : अरुण साव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा: आगडीह हवाई पट्टी पर भव्य स्वागत, जशक्राफ्ट हस्तशिल्प की सराहना