ETV Bharat / state

नए साल से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें नया शेड्यूल

एक जनवरी से बदलेगा रेलवे का टाइम टेबल, भोपाल मंडल की कई ट्रेनों के समय में बदलाव, सफर पर निकलने से पहले देखें लिस्ट.

NEW YEAR TRAIN TIME CHANGE
नए साल में बदल जाएगा ट्रेनों का समय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 8:09 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: नए साल के साथ ही यात्रियों के रेल सफर में भी बदलाव होने जा रहा है. पश्चिम मध्य रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू करने की घोषणा की है. इसके तहत भोपाल मंडल से संचालित होने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि नई समय-सारणी से ट्रेनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि "नई समय-सारणी के तहत भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही अधिकांश ट्रेनों की स्पीडिंग अप की गई है, जिससे यात्रा अधिक सुगम और तेज होगी."

इन ट्रेनों के बदले प्रस्थान समय

नई समय-सारणी के अनुसार भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से प्रारंभ होने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. भोपाल-रीवा एक्सप्रेस अब 23.05 बजे की बजाय 23.00 बजे प्रस्थान करेगी. भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 17.00 के बजाय 17.10 बजे रवाना होगी. भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अब 16.40 बजे चलेगी. रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस 21.55 बजे और रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस 15.40 बजे प्रस्थान करेगी. इसके अलावा भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस और रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है.

new year train time change
नए साल से बदलेगा रेल सफर (ETV Bharat)

गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के समय में बदलाव

नई समय-सारणी के तहत कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का समय भी बदला गया है. रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस अब रीवा 07.55 बजे पहुंचेगी. बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस भोपाल 17.00 बजे पहुंचेगी. वहीं कटनी-बीना, कोटा-बीना और ग्वालियर-बीना ट्रेनों के बीना पहुंचने के समय में भी संशोधन किया गया है.

मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी बदला समय

इटारसी, बीना और रुठियाई जैसे महत्वपूर्ण जंक्शनों पर भी कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. बिलासपुर-इंदौर, रानी कमलापति-रीवा, भोपाल-जोधपुर, दरभंगा-मैसूर, पटना-बेंगलुरु और हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस के इटारसी स्टेशन पर समय बदल गए हैं. इससे ट्रेनों के संचालन में बेहतर तालमेल और समय की बचत होगी.

प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान होने वाली ट्रेनों का परिवर्तित समय

  • गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस, भोपाल से 23.05 बजे की बजाय 23.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19324 भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, भोपाल से 17.00 बजे की बजाय 17.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, भोपाल से 16.55 बजे की बजाय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, रानी कमलापति से 22.00 बजे की बजाय 21.55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 12197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, भोपाल से 15.15 बजे की बजाय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस, भोपाल से 16.35 बजे की बजाय 16.30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस, रानी कमलापति से 15.50 बजे की बजाय 15.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल, रानी कमलापति से 15.40 बजे की बजाय 15.20 बजे प्रस्थान करेगी.

गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का परिवर्तित समय

  • गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, रीवा 08.00 बजे की बजाय 07.55 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी 12.30 बजे की बजाय 13.15 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना, बीना 19.05 बजे की बजाय 20.00 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल 17.18 बजे की बजाय 17.00 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 51884 ग्वालियर-बीना, बीना 16.25 बजे की बजाय 16.20 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11603 कोटा-बीना, बीना 16.55 बजे की बजाय 16.50 बजे पहुंचेगी.

मध्यवर्ती स्टेशनों पर ट्रेनों का परिवर्तित समय

  • गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 01.25/01.40 बजे की बजाय 01.35/01.40 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा, बीना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 00.30/00.35 बजे की बजाय 00.25/00.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर, रुठियाई स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.15/23.20 बजे की बजाय 23.25/23.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 12577 दरभंगा-मैसूर, इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 22351 सहरसा-सर एम.वी.टी. बेंगलुरु, इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 22353 पटना-सर एम.वी.टी. बेंगलुरु, इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 22642 हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी, इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी 11.30 बजे की बजाय 13.20 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी 11.30 बजे की बजाय 13.50 बजे पहुंचेगी.

इंटरचेंज संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ट्रेनों का परिवर्तित समय

  • गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुडा, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 16.30/16.35 बजे की बजाय 16.25/16.30 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 04.28/04.30 बजे की बजाय 04.53/04.55 बजे होगा.
  • गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.20/15.22 बजे की बजाय 15.30/15.32 बजे होगा.