ETV Bharat / state

विश्वगुरु भारत अभियान का महासंकल्प, 2 जनवरी से 125 करोड़ हनुमान चालीसा पाठ शुरु

विश्वगुरु भारत अभियान के तहत 2 जनवरी से 125 करोड़ हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत, सीहोर में होगा भव्य आयोजन.

VISHVA GURU BHARAT CAMPAIGN
विश्वगुरु भारत अभियान का महासंकल्प (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 5:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ 'विश्वगुरु भारत अभियान' के तहत 125 करोड़ हनुमान चालीसा महापाठ का शुभारंभ किया जा रहा है. इस महासंकल्प का प्रथम चरण 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से मथुरागढ़, सेमरा दांगी जिला सीहोर में आयोजित होगा. कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ विद्यार्थियों में बल, बुद्धि और विद्या का विकास करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रथम चरण में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ
विश्वगुरु भारत अभियान के तहत 125 करोड़ हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है. इस अभियान के संस्थापक अनिल ठाकुर ने बताया कि, ''प्रथम चरण में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किए जाएंगे. इसके बाद देशभर के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. द्वितीय चरण की घोषणा 2 जनवरी को की जाएगी. इस अभियान के अंतर्गत 2 जनवरी 2026 को 'महाउद्घोष दिवस' मनाया जाएगा.''

2 जनवरी से हनुमान चालीसा महापाठ की शुरुआत (ETV Bharat)

हनुमान चालीसा पाठ के पीछे उद्देश्य
अनिल ठाकुर ने बताया कि, ''हनुमान चालीसा में लिखा है कि बल बुद्धि विद्या देहु, हरहु कलेष विकार. इसका अर्थ है कि हनुमान जी से बल, विद्या और बुद्धि की कामना की जाती है, साथ ही जीवन की समस्याओं के निवारण की प्रार्थना की जाती है. इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प दिलाया जा रहा है.

इस अभियान के तहत विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ाने, लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प विकसित करने और उन्हें नशे व गलत आदतों से दूर रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.'' अनिल ठाकुर ने कहा कि, ''चाहे विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर या किसी अन्य क्षेत्र में जाना चाहते हों, हनुमान चालीसा पाठ से उनमें आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती आएगी.''

HANUMAN CHALISA SEHORE MP
अभियान के संस्थापक अनिल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी (ETV Bharat)

मजहब से ऊपर, सभी के लिए खुला अभियान
अभियान के आयोजकों का कहना है कि, हनुमान चालीसा पाठ को किसी मजहब से नहीं जोड़ा जा रहा है. सनातन का अर्थ है जिसका अंत न हो. यह अभियान सभी के लिए खुला है. जो भी व्यक्ति इसका लाभ लेना चाहता है, वह इसमें भाग ले सकता है. कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है. इस अभियान के तहत स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प दिलाया जा रहा है. आयोजकों का मानना है कि इससे बच्चों को सकारात्मक दिशा मिलेगी और वे मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे.