ETV Bharat / state

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी, भोपाल के VIP इलाके भी सुरक्षित नहीं, बंगले में टूटे ताले

भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल, VIP इलाके में चोरी से हड़कंप, जहां चोरी हुई वहां नेताओं से लेकर पुलिस अधिकारियों के बंगले.

BJP LEADER HOUSE THEFT BHOPAL
पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 10, 2026 at 1:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शहर के बेहद संवेदनशील और वीआईपी इलाके में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने वीआईपी क्षेत्र चार इमली में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले को निशाना बनाया है. जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां और भी जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं. ऐसे में इस घटना ने भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी

दरअसल, हबीबगंज थाना क्षेत्र के VIP इलाके चार इमली में स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई का बंगला है. चोरों ने पूर्व मंत्री के इसी बंगले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने मौके का फायदा उठाकर बंगले को निशाना बनाया है. घर की अलमारी, गेट के लॉक व अन्य लॉकर टूटे हुए पाए गए, लेकिन चोरों ने कितना माल साफ किया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है. हबीबगंज पुलिस को जैसे ही वारदात की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

CHAR IMLI THEFT NEWS BHOPAL
टूटे हुए ताले (Etv Bharat)

3-4 दिन में दूसरी ऐसी घटना

बताया जा रहा है कि 3 से 4 दिन पहले भी इसी इलाके में एक अधिकारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था. लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इधर थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने कहा, '' चोरी की वारदात की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. बंगले से क्या सामान चोरी गया है, ये जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

Bhopal VIP area theft MP NEWS
स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने हुई चोरी (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश को मिले 5 नए एयरपोर्ट, मोहन सरकार को केंद्रीय मंत्री की मंजूरी, इन शहरों को मिली एयर कनेक्टिविटी

इस वारदात के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जिस क्षेत्र में शहर ही नहीं प्रदेश के कई वीआईपी रहते हैं. जहां जनप्रतिनिधियों के अलावा खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बंगले हैं, वहां चोरों द्वारा इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देना पुलिस व प्रशासन को ढेंगा दिकाने जैसा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है.